कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां 130 अंकों के ऊपर खुला तो वहीं निफ्टी 11,400 के पास खुला है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 37780.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 11396.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16168.87 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 16752.33 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 27960.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.0 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, ऑयल एण्ड गैस और मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। तो वहीं बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें गेल, अल्ट्रा टेक सीमेंट, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और यस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में यूपीएल, इंडसइंड बैंक, सन फार्मा, भारती एयरटेल और वेदांता गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई बाजार की बात करें तो यहां पर मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.80 फीसदी बढ़त के साथ जहां 22254.73 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.17 फीसदी की गिरावट और हैंग सेंग -0.89 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications