केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग लागू होने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी हां अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सातवें वेतन आयोग लागू होने के लिए अब इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जी हां अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार की ओर से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है।
खुशी की बात यह है कि अब करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की मुराद पूरी होने वाली है। उम्मीद किया जा रहा है कि उन्हें सातवें वेतन आयोग के तहत बढ़ी हुई सैलरी और फिटमेंट फैक्टर का फायदा मिलेगा।
पीएम मोदी 15 अगस्त को लाल किले से केंद्रीय कर्मियों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं। शुत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों को खुश करने के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू हो सकती है। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं है कि कर्मचारियों की मांग अनुरूप उनकी सैलरी बढ़ाई जाएगी या नहीं।
लाल किले से घोषणा कि जा सकती है
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार सैलरी में इजाफे की घोषणा कर सकती है। हलांकि, केंद्र सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि वेतन आयोग ने जो सिफारिशें दी थीं, उसके मुताबिक ही सैलरी बढ़ेगी। वहीं, केंद्रीय कर्मचारी लगातार 18000 के मुकाबले 26000 रुपए तक सैलरी बढ़ाने की मांग कर रही हैं। बता दें कि फिटमेंट फैक्टर में भी इजाफे की मांग की जा रही है।
वेतन आयोग की क्या थी सिफारिश
इस बात से अवगत करवाना चाहेंगे कि वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 14.27 फीसदी की बढ़ोतरी की सिफारिश की थी। इसमें न्यूनतम सैलरी 7000 से बढ़ाकर 18000 की जानी है। वहीं केंद्रीय कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सैलरी 26000 रुपए होनी चाहिए। साथ ही फिटमेंट फैक्टर भी 3.68 गुना होना चाहिए। केंद्र सरकार ने वेतन आयोग की सिफारिशों को जून 2016 में ही मंजूरी दे दी थी। हलांकि कर्मचारियों की मांग के चलते अभी तक इन्हें लागू नहीं किया गया है।
बढ़ सकती है रिटायरमेंट उम्र
वहीं शुत्रों से इस बात की भी सुचना मिली हैं कि, पीएम मोदी कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 62 साल कर सकते हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले ही वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने कहा था कि फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों की सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से ज्यादा सैलरी बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी
पीएम मोदी अपने लाल किले के भाषण में कर्मचारियों की सैलरी में आयोग की तरफ से सिफारिश किए गए पेमैट्रिक्स से ज्यादा सैलरी और रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। अभी कर्मचारियों को बेसिक सैलरी में 2.57 के फिटमेंट फॉर्मूले के तहत सैलरी मिलती है। वहीं कर्मचारियों की काफी वक्त से मांग है कि उनकी बेसिक सैलरी को 26,000 कर दिया जाए, जबकि आयोग ने 18,000 तक के बेसिक पे की सिफारिश की है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications