निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए मार्केट रेग्युलेटर सेबी निवेश को और आसान और किफायती बनाने के कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत सेबी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के साथ विभि
निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए मार्केट रेग्युलेटर सेबी निवेश को और आसान और किफायती बनाने के कदम उठाने जा रहा है। इसके तहत सेबी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के साथ विभिन्न स्कीम के मौजूदा खर्च अनुपात-एक्सपेंस रेशियो-की समीक्षा करेगा। बता दें कि साथ ही कामकाज, रिस्क मैनेजमेंट, जांच-पड़ताल प्रक्रिया और डिस्ट्रीब्यूशन व्यवस्था समेत अन्य चीजों में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की विभिन्न गतिविधियों में एकरूपता लाने के लिए उपाय किए जाएंगे।

टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड सेबी विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिये जागरूकता बढ़ाकर तकनीक के जरिए म्यूचुअल फंड की पैठ बढ़ाने को लेकर भी संभावनाएं तलाशेगा।
जबकि सेबी ने 2017-18 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को अधिक आकर्षक करने के इरादे से कदम उठाए जाएंगे। इतना ही नहीं इसके तहत ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिये ग्रीन इनीशिएटिव को बढ़ावा देकर म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री को कॉस्ट इफेक्टिव बनाने के उपाय किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न म्यूचुअल फंड स्कीम्स के लिये मौजूदा खर्च अनुपात की समीक्षा की जाएगी।
जून में सेबी ने घटाया था शुल्क
इससे पहले, जून में सेबी ने म्यूचुअल फंड की ओर से लिये जाने वाले अतिरिक्त शुल्क में कटौती की थी।इसे 0.20 फीसदी से घटाकर 0.05 फीसदी कर दिया गया था। इस कदम का मकसद म्यूचुअल फंड मेंनिवेश की लागत को कम करना था।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications