सोमवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान रुपया 69.58 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया, जो कि अब तक के सबसे निचले स्तर पर है।
आज यानि कि सोमवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। कारोबार के दौरान रुपया 69.58 प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया, जो कि अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। माना जा रहा है कि यूरोपीय करेंसी में स्लोडाउन और तुर्की में आर्थिक संकट से बैंकिंग शेयरों में कमजोरी की वजह से डॉलर अन्य करेंसी के मुकाबले मजबूत हुआ है, जिसकी वजह से रुपए में कमजोरी गहरा गई है। इससे पहले आज रुपए की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 64 पैसे टूटकर 69.47 के स्तर पर खुला है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़ककर 68.84 के स्तर पर बंद हुआ था। डॉलर में बढ़त से रुपए पर दबाव बढ़ा, शुक्रवार के कारोबार में रुपया करीब 2 सप्ताह के निचले स्तर पर फिसल गया था।
एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका और चीन में ट्रेड वार बढ़ने के बीच ऑयल इंपोर्टर्स द्वारा डॉलर की डिमांड बढ़ी, जिससे रुपए पर दबाव बना। तो वहीं अगले महीने अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है।
तो वहीं एक्सपर्ट का यह भी मानना है कि अगले कुछ दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपया टूटकर 69.50 के स्तर पर तक आ सकता है। यदि रुपया 68.50 के नीचे बंद नहीं होता है, तो डॉलर मुकाबले यह गिरकर 69.50 के स्तर तक जा सकता है।
आज शेयर बाजार में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स जहां 250 अंको तक गिरकर खुला है तो वहीं निफ्टी भी 11400 के निचले स्तर पर आज कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
