आपको यह जानकर खुशी होंगी कि इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरेन्द्र मोदी करीब 32 करोड़ जन धन खाताधारकों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार अपने फाइनेंशियल ड्राइव को बूस्ट करन
आपको यह जानकर खुशी होंगी कि इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नरेन्द्र मोदी करीब 32 करोड़ जन धन खाताधारकों के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक सरकार अपने फाइनेंशियल ड्राइव को बूस्ट करने के लिए ऐसी घोषणा कर सकते हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाताधारकों को 10,000 रुपये के ओवरड्राफ्ट की सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा अटल पेंशन योजना के तहत मंथली पेंशन की लिमिट को भी डबल की जा सकती है।
नये लक्ष्य तय किए जायेंगे
बता दें कि अभी जन धन योजना के तहत खाताधारकों को खाते के छह महीने के ठीक से चलने के बाद 5,000 रुपये तक की ओवरड्राफट की सुविधा दी जाती है। प्रधानमंत्री जन धन योजना का दूसरा चरण 15 अगस्त को पूरा होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, योजना के लिए अब नए लक्ष्य तक किए जाने हैं और इसकी घोषणा के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह सबसे अच्छा अवसर होगा। फाइनेंशियल इंक्लूजन के लिए साल 2014 में मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना लांच की थी।
योजना के तहत 32.25 करोड़ खाते खोले गए
पिछले 4 साल के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत 32.25 करोड़ खाते खोले गए हैं जिनमें 80,674.82 करोड़ रुपए किए गए। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सरकार आकर्षक माइक्रो इंश्योरेंस स्कीम की भी घोषणा कर सकती है। रुपे कार्ड होल्डर्स को मिलने वाली मुफ्त दुर्घटना बीमा की राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाया जा सकता है।
अटल पेंशन योजना में हो सकता है बदलाव
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार अटल पेंशन योजना के तहत पेंशन लिमिट की सीमा 5,000 प्रति माह से बढ़ाकर 10,000 रुपए कर सकती है। इसके संकेत हाल ही में दिए गए थे, जिसकी घोषणा 15 अगस्त को की जा सकती है। बता दें कि योजना के तहत 18 साल से 40 साल की उम्र तक का कोई भी नागरिक शामिल हो सकता है। योजना के तहत कम से कम 20 साल तक निवेश करना जरूरी है। 60 की उम्र पूरी होने पर मासिक पेंशन मिलती है, जिसकी अभी अधिकतम सीमा 5000 रुपए महीना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
