सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 633.88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि साल दर साल और तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का घाटा कम हुआ है।
सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक को चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में 633.88 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। हालांकि साल दर साल और तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का घाटा कम हुआ है। इससे पहले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक को 663.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं 2017-18 की मार्च तिमाही में बैंक को 2,134.36 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।
बैंक की आय में बढ़ोतरी हुई
शेयर बाजारों को भेजी सूचना के हिसाब से बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 4,360.88 करोड़ रुपये पर पहुंच गर्इ है। जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,237.04 करोड़ थी। बता दें कि तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां 25.71 प्रतिशत पर पहुंच गई है। जो एक साल पहले समान तिमाही में 19.87 प्रतिशत थीं। मूल्य के हिसाब से यह 25,054.21 करोड़ रुपए से बढ़कर 29,786.41 करोड़ रुपए रहीं। बैंक का शुद्ध एनपीए 12.74 प्रतिशत या 12,558 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले समान तिमाही में यह 10.63 प्रतिशत या 12,010.95 करोड़ रुपए था।

शुद्ध लाभ 12 फीसदी बढ़ा
बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक आफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 12 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 116.58 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 9,908.76 करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 9,567.69 करोड़ रुपए थी।
बैंक की भी ब्याज आय बढ़ी
बता दें कि समीक्षाधीन अवधि में बैंक की ब्याज आय 8,112.10 करोड़ रुपए से बढ़कर 8,700.81 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। बैंक ने कहा कि उसकी ब्याज आय में 274.43 करोड़ रुपए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण द्वारा मंजूर निपटान योजना के तहत एनपीए की वसूली से आए। हालांकि तिमाही के दौरान बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 16 प्रतिशत यानी 50,972.64 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। एक साल पहले यह 12.63 प्रतिशत यानी 37,286.33 करोड़ रुपए थीं। वहीं बैंक का शुद्ध एनपीए बढ़कर 8.70 प्रतिशत यानी 25,508.46 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एक साल पहले यह आंकड़ा 7.47 प्रतिशत यानी 20,784.97 करोड़ रुपए था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
