यहां पर आपको जून महीने के भारत इंडस्ट्रियल आउटपुट ग्रोथ के बारे में बताएंगे।
जून में IIP ग्रोथ 7 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है, जो पिछले 4 महीनों का उच्चतम स्तर है। इस वृद्धि की वजह से माइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और पावर जनरेशन के आंकड़े रहे हैं। जबकि मई में इंडस्ट्रियल ग्रोथ का आंकड़ा 3.9 प्रतिशत ही था और इस कमजोरी की वजह से मैन्युफैक्चरिंग और पावर सेक्टर में गिरावट थी। सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (CSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मई के लिए IIP के एस्टीमेट को भी 3.2 प्रतिशत से रिवाइज करके 3.9 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान अप्रैल-जून के दौरान अप्रैल-जून अवधि के दौरान आईआईपी की कुल ग्रोथ 5.2 प्रतिशत रहा है।

इंडेक्स में 77.63 प्रतिशत का योगदान करने वाले मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की वृद्धि जून में 6.9 प्रतिशत रही है, हालांकि मई की तुलना में यह 0.7 प्रतिशत कम रही है। इस महीने के दौरान पावर जनरेशन की ग्रोथ बढ़कर 8.5 प्रतिशत हो गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 2.1 प्रतिशत रहा था।
माइनिंग सेक्टर ने जून में अच्छी ग्रोथ दर्ज की, जो जून 2017 के 0.1 फीसदी की तुलना में बढ़कर 6.6 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई।
कैपिटल गुड्स सेक्टर की ग्रोथ 9.6 प्रतिशत रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की ग्रोथ जून महीने में 13.1 प्रतिशत रही है, जबकि मई में यह 4.3 प्रतिशत थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
