यहां पर आपको क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के आईपीओ के बारे में विस्तार से बताएंगे।
क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण का आईपीओ कल यानि की शुक्रवार को बंद कर दिया गया है। इस आईपीओ को आखिरी दिन 2.22 गुना तब सब्सक्राइब किया गया है। आपको बता दें कि इस IPO को 8 से 10 अगस्त तक सब्सक्राइब करने का मौका था। कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से 1,131 करोड़ रुपए जुटाने वाली है।

NSE के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को कुल 4,17,97,980 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। तो वहीं इस आईपीओ का इश्यू साइज 1,88,29,684 शेयरों का था। बता दें कि क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के आईपीओ के लिए 418-422 रुपए का प्राइस बैंड रखा गया था।
रिर्पोट के अनुसार योग्य संस्थागत खरीदारों की हिस्सेदारी को 5.52 गुना तक सब्सक्राइब किया गया। गैर संस्थागत खरीदारों की हिस्सेदारी को 98 प्रतिशत और रिटले निवेशकों की हिस्सेदारी को 88 प्रतिशत तक सब्सक्रिप्शन मिला।
इसके अलावा इस आईपीओ में कंपनी ने 630 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए हैं, जबकि 1,18,76,585 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत पेश किए गए हैं। इसमें एंकर निवेशकों की 80,41,617 शेयरों की हिससेदारी भी मौजूद है।
8 अगस्त को आईपीओ पेश करने से पहले मंगलवार को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 339 करोड़ रुपए जुटाए थे। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण का मुख्यालय बैंगलोर में है। तो वहीं कंपनी ने जनवरी में IPO पेश करने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया था, जिसे जून में मान्यता प्राप्त हुई।
More From GoodReturns

आज बंद हो रहे हैं Annu Projects और Sumax IPO: 5 बजे की डेडलाइन से पहले कर लें ये जरूरी काम

आज बंद हो रहे हैं 4 बड़े IPO: निवेश से पहले चेक करें UPI डेडलाइन और जरूरी नियम

आज खुले 2 नए IPO: लुमिनो और क्विक फॉरेंसिक में दांव लगाने का मौका, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications