कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ आज खुले हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 37946.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 11450.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 28231.10 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर थोड़ा खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16364.98 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16944.82 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, हेल्थकेयर और बीएसई ऑयल एण्ड गैस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई एफएमसीजी और बीएसई मेटल गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो इचर मोटर्स, यस बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और यूपीएल बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। तो वहीं टॉप लूजर्स कंपनियों में एसबीआई, ग्रेसिम, सन फार्मा, IDEA सेलुलर और रिलायंस जैसी कंपनियां गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई मार्केट में भी आज गिरावट का असर देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार जहां -0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 22415.51 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग -0.46 फीसदी की गिरावट और स्ट्रेट्स टाइम्स -1.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications