प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बायोमास को बायोफ्यूल में बदलने के लिए सरकार बहुत बड़े स्तर पर निवेश कर रही है। देशभर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक रिफाइनरी बनाने की योजना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बायोमास को बायोफ्यूल में बदलने के लिए सरकार बहुत बड़े स्तर पर निवेश कर रही है। देशभर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से आधुनिक रिफाइनरी बनाने की योजना है। रिफाइनरी के ऑपरेशन से लेकर सप्लाई चेन तक, लगभग 1.50 लाख नौजवानों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। वर्ल्ड बायोफ्यूल डे के मौके पर शुक्रवार को विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि बायोफ्यूल का इस्तेमाल किसानों की आमदनी बढ़ाएगा। वही देश का धन बचाएगा और पर्यावरण के लिए भी वरदान साबित होगा।
चार साल में 12 हजार करोड़ रुपये की हो सकती बचत
पीएम मोदी ने कहा कि बीते चार वर्षों में इथेनॉल का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया है। इथेनॉल ने देश के न सिर्फ किसानों को लाभ पहुंचाया बल्कि देश का पैसा भी बचाया है। पिछले वर्ष देश को लगभग 4,000 करोड़ रुपये के बराबर की विदेशी मुद्रा की बचत हुई है।बायोफ्यूल के जरिये अगले चार साल में 12 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है।

इथेनॉल उत्पादन चार साल में बढ़कर 450 करोड़ लीटर
मोदी ने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य सरकार 2022 तक बढ़कर 10 फीसदी और 2030 तक 20 फीसदी करना है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादन अगले चार साल में बढ़कर 450 करोड़ लीटर हो जाएगा, जो कि अभी 140 करोड़ लीटर है।
गांव से लेकर शहर तक के जीवन को बदलने वाला
बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि बायोफ्यूल 21वीं सदी के भारत को नई ऊर्जा देने वाला है। बायोफ्यूल यानी फसलों से निकला ईंधन, कूड़े-कचरे से निकला ईंधन। ये गांव से लेकर शहर तक के जीवन को बदलने वाला है। बायोफ्यूल से बदलाव की क्रांति घर-घर सिर्फ सरकार के प्रयासों से नहीं पहुंच पाएगी, बल्कि इसमें छात्रों, शिक्षकों, वैज्ञानिकों, कारोबारियों और जन-जन की भागीदारी अहम है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications