आईआरसीटीसी में आये दिन काफी बदलाव आते है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी अब 1 सितंबर से मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा खत्म करने जा रही है।
आईआरसीटीसी में आये दिन काफी बदलाव आते है। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी अब 1 सितंबर से मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा खत्म करने जा रही है। वेबसाइट पर ई- टिकट बुक करने के बाद अब आपको ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा वैकल्पिक भी होगी। आप वेबसाइट पर इंश्योरेंस के विकल्प पर क्लिक करेंगे तभी ये इंश्योरेंस मिलेगा। वही डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए इंश्योरेंस की सुविधा को 10 दिसंबर से आईआरसीटीसी मुफ्त में दे रही थी।
सरकार ने 3 इंश्योरेंस कंपनियों से करार किया
रेलवे की टिकट बुक करने वाली ये वेबसाइट सिर्फ ऑनलाइन टिकट बुक करने वालों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त ट्रैवल इंश्योरेंस देती है। हालांकि इसके लिए सरकार ने 3 इंश्योरेंस कंपनियों से करार किया हुआ है। आईआरसीटीसी रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोंबार्ड जनरल इश्योरेंस और श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी के जरिए ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा देती है।
ट्रैवल इंश्योरेंस उसे ऑटोमैटिक तरीके से मिलता
अभी अगर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर टिकट बुक करता है तो ट्रैवल इंश्योरेंस उसे ऑटोमैटिक तरीके से मिल जाता है। वहीं यात्रियों को इस इंश्योरेंस का प्रीमियम देना होगा। हालांकि आईआरसीटीसी प्रति यात्री 92 पैसे का इंश्योरेंस प्रीमियम लेता है। अब इसके पैसे ग्राहकों को ही भरने होंगे। बता दें कि टैक्स मिलाकर ये प्रीमियम प्रति यात्री 1 रुपये हो जाता है।
काउंटर टिकट बुक करने पर ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा नहीं
रेलवे ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम के तहत एक्सीडेंट होने या यात्री के साथ कोई अप्रत्याशित घटना होने पर रकम का भुगतान करता है। इसके तहत अगर एक्सीडेंट में यात्री का निधन हो जाता है तो उसे 10 लाख रुपए दिए जाते हैं। पूर्ण रूप से अपंग होने पर 10 लाख रुपए, अस्थाई तौर पर अपंग होने पर 7.5 लाख रुपए और घायल होने पर 2 लाख रुपए तक का हॉस्पिटल का खर्च दिया जाता है।
ये सुविधा स्लीपर क्लास, फर्स्ट एसी, सेकंड एसी और थर्ड एसी सभी क्लास के यात्रियों के लिए है जो भी आईआरसीटीसी से टिकट बुक करते हैं। वहीं हम आपको बता दें कि रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर से टिकट बुक करने पर ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा नहीं दी जाती है।
ये भी पढ़े: रेलवे का नया टाइम टेवल 15 अगस्त से आ रहा
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
