8 अगस्त को ओपन हुए क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के IPO में निवेश करने का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार यानी कि 10 अगस्त को यह आईपीओ बंद हो जाएगा।
8 अगस्त को ओपन हुए क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण के IPO में निवेश करने का आज आखिरी दिन है। शुक्रवार यानी कि 10 अगस्त को यह आईपीओ बंद हो जाएगा। गरुवार तक इस आईपीओ को 37 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिले थे।
इस आईपीओ से कंपनी प्राथमिक बाजार से 1,131 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। तो वहीं कंपनी ने प्रति शेयर 418-422 रुपए का प्राइस बैंड रखा है। आपको बता दें कि क्रेडिट एक्सेस एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी है।

सावधानी के साथ कर सकते हैं निवेश
कंपनी के बारे में ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में कंपनी की अच्छी पकड़ है। इसके अलावा इसकी बैलेंस शीट भी ठोस है और परिचालन अनुपात भी बढि़या है। फिलहाल इसका प्रमुख कारोबार सिर्फ चुनिंदा राज्यों में ही सीमित है। ब्रोकेज हाउस का मानना है कि इसमें सावधानी के साथ निवेश किया जा सकता है तो वहीं कुछ का कहना है कि इसके IPO से दूर रहे हैं।
निकटतम प्रतिद्वंदी उज्जीवन
बता दें कि यह अपनी ऊपरी कीमत पर बुक वैल्यू से 2.9 गुना पर नजर आता है। इसका निकटतम प्रतिद्वंदी उज्जीवन है जो कि 2.7 गुना पर है। वित्त वर्ष 14 से वित्त वर्ष 18 के दौरान कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट सालाना 65.2 प्रतिशत की दर से बढ़कर 4,975 करोड़ रुपए हो गया है। इस दौरान कंपनी के ग्राहकों की संख्या में 32.4 प्रतिशत की वार्षिक दर से इजाफा हुआ है।
ग्रामीण इलाकों में है अच्छी पकड़
आपको बता दें यह कंपनी ग्रामीण इलाकों में ज्यादा सक्रिय है और महिलाएं इसकी प्रमुख ग्राहक हैं। जिनकी वार्षिक आय शहरी इलाकों में 1.6 लाख रुपए और ग्रामीण इलाकों में 1 लाख रुपए से कम है। कंपनी कर्नाटक और महाराष्ट्र के अलावा, केरल, मध्यप्रदेश, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा और तमिलनाडू में एक्टिव है।
ज्वांइट लाइबिलिटी ग्रुप के तहत करती है काम
यह कंपनी ज्वांइट लाइबिलिटी ग्रुप मॉडल के तहत कर्ज देती है। इसके तहत एक समूह को उनके परिजन की संख्या और परिवार की आय के अनुसार पहचाना जाता है और यह समूह एक केंद्र में दर्ज होता है। इसके बाद एकल क्षमता के आधार पर कर्ज दिया जाता है लेकिन कर्ज चुकाने की देनदारी पूरे समूह की होती है।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
