DL और वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट को भौतिक रुपए से साथ रखने की अनिवार्यता को खत्म करते हुए सरकार ने गुरुवार को राज्यों को सलाह जारी की है।
ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी के लिए केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान आया है। DL और वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट को भौतिक रुपए से साथ रखने की अनिवार्यता को खत्म करते हुए सरकार ने गुरुवार को राज्यों को सलाह जारी की है कि वे इस प्रकार के सभी दस्तावेजों को डिजीलॉकर या एमपरिवहन प्लेटफॉर्म के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में प्रस्तुत किए जाने पर स्वीकार करें।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने राज्यों को कहा है कि अधिकारिक प्लेटफार्मों के माध्यम से प्रस्तुत इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में लाइसेंस, पंजीकरण प्रमाण पत्र या अन्य दस्तावेज ड्राइविंग परिवहन प्राधिकरणों द्वारा जारी प्रमाणपत्रों के बराबर माना जाएगा।
मंत्रालय को मिली हैं शिकायतें
साथ ही यह भी कहा गया है कि मंत्रालय को कई शिकायतें/RTI आवेदन मिले हैं जहां नागरिकों ने शिकायत की है कि डिजिलॉकर या एमपरिवहन एप में उपलब्ध दस्तावेजों को ट्रैफिक पुलिस या मोटर वाहन विभाग द्वारा वैद्य दस्तावेजों के रुप में स्वीकार नहीं किया जा रहा है।
आदेश का करना होगा पालन
सरकार द्वारा जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों प्लेटफॉर्म में नागरिकों को दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक रुप में रखने की सुविधा है। इसमें कहा गया है कि नए वाहनों के बीमा और पुराने वाहनों के बीमा रीन्यू की जानकारी भी बीमा सूचना बोर्ड द्वारा दैनिक आधार पर अपलोड की जा रही है और यह मंत्रालय के एम परिवहन और ईचालान एप में भी दिखता है।
अपराध के मामले में भौतिक रुप से दस्तावेज जब्त करने की जरुरत नहीं
एमपरिवहन या ईचालान एप पर वाहन के पंजीकरण विवरण के साथ अगर बीमा का विवरण भी उपलब्ध मिलता है तो बीमा सर्टिफिकेट के भीतर प्रति की आवश्यकता नहीं है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि किसी अपराध के मामले में ऐसे दस्तावेजों को भौतिक रुप से जब्त करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कानून प्रवर्तन एजेंसिया ईचालान प्रणाली के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक रुप से जब्त कर सकते हैं, जो कि इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस में दिखेगा।
निगरानी होगी सुनिश्चित
इन सबके अलावा यह भी कहा गया है कि सर्टिफिकेट्स के आईटी आधारित ऑनलाइन वेरिफिकेशन से कानून प्रवर्तन प्राधिकरण को विवरणों की सत्यता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी, जिससे बेहतर अनुपालन और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications