गुरुवार को शेयर बाजार अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स जहां 38000 के स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी भी एक नए रिकॉर्ड के साथ खुला है। फिलहाल शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 अंकों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 112 अंकों के पार 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 37999.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 11475.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 16952.93 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 16952.02 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 28166.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर और निफ्टी ऑटो में थोड़ी बढ़त देखने को मिल रही है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, बीएसई ऑयल एण्ड गैस और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो सिपला, आईसीआईसीआई बैंक, एपीसीएल, IDEA सेलुलर और बीपीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यूपीएल, मारूती सुजकी, टाइटन कंपनी, डॉ रेड्डीस लैब्स और ओएनजीसी जैसी कंपनियां गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
आज एशियाई बाजारों में भी आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 22619.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स -0.40 फीसदी की गिरावट के साथ और हैंग सेंग 0.9 फीसदी की बढ़त के कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications