एसबीआई नें आज यूनिफाइड पेमेंट के लिए नया डिवाइस लॉन्च किया। जिसका नाम मल्टी ऑप्शन पेमेंट एक्सेपटेंस डिवाइस (एमओपीएडी) है। इसके जरिए ग्राहक कार्ड, भारत क्यूआर, यूपीआई और एसबीआई बडी के जरिए पीओएस टर्मिन
एसबीआई नें आज यूनिफाइड पेमेंट के लिए नया डिवाइस लॉन्च किया। जिसका नाम मल्टी ऑप्शन पेमेंट एक्सेपटेंस डिवाइस (एमओपीएडी) है। इसके जरिए ग्राहक कार्ड, भारत क्यूआर, यूपीआई और एसबीआई बडी के जरिए पीओएस टर्मिनल पर पेमेंट कर सकेंगे। हम आपको बता दें कि बैंक के मुताबिक इससे ग्राहकों को सुविधा होगी और दुकानदारों को कारोबार में असानी होगी।
इसके जरिये सभी तरह के ट्रांजैक्शन करने के बाद ग्राहक को पेमेंट के सबूत के तौर पर चार्ज स्लिप मिलेगी। ये स्लिप भारत क्यूआर, यूपीआई और एसबीआई बडी ट्रांजैक्शन पर नहीं मिलेगी। दुकानदार या कारोबारी को एक एमआईएस मिलेगी। इससे उनके कैशफ्लो पर नियंत्रण रहेगा। जैसा कि बैंक के मुताबिक इससे समाज में लोग कम कैश उपयोग करेंगे और लेस कैश सोसाइटी की तरफ बढ़ेंगे।

रजनीश कुमार एसबीआई चेयरमैन के मुताबिक एमओपीएडी से मर्चेंट्स को अलग-अलग ट्रांजैक्शन को एक जगह करने में आसानी होगी। एसबीआई के पास पूरे देश में 6.23 पीओएस टर्मिनल हैं। वहीं बैंक ने फैसला किया है कि वो ये सेवा चरणों में सभी पीओएस टर्मिनल पर लागू करेगा। बैंक के पास 31 मार्च 2018 तक डिपॉजिट के तौर पर 27.06 लाख करोड़ रुपए थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल में डिपॉजिट की दरों में बढ़ोतरी भी की है।
हालांकि लोन की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। एसबीआई की पूरे देश में 22.414 बैंक ब्रांच और 59,541 एटीएम हैं। एसबीआई के 3.5 करोड़ मोबाइल बैंकिंग ग्राहक और 4.79 करोड़ इंटरनेट बैंकिंग ग्राहक हैं। एसबीआई के पूरे देश में 42.4 करोड़ बैंकिंग ग्राहक हैं। बैंक के इस कदम से दुकानदारों को बड़ा फायदा होने की संभावना है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
