दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर कंपनी आइकिया (IKEA) ने गुरुवार यानि आज 9 अगस्त को हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोला।
भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है यहां पर देश और दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। तभी तो अब दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर रिटेलर कंपनी आइकिया (IKEA) ने गुरुवार यानि आज 9 अगस्त को हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोला। इस स्टोर में 1,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इससे 800 लोगों को डायरेक्ट रोजगार मिलने की संभावना है।

IKEA कंपनी ने यह भी वादा किया है कि इन कर्मचारियों में आधी महिलाएं होंगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि स्टोर 13 एकड़ क्षेत्र में फैला है। इसमें 7,000 से ज्यादा आइकिया उत्पाद होंगे और इसमें से 2000 उत्पादों की कीमत 200 रुपए से कम होगी।
आपको बता दें कि कंपनी बहुत समय पहले से भारत में अपना स्टोर खोलने की इच्छुक थी। कंपनी ने कहा कि उसने पहले इस स्टोर को खोलने की तारीख 19 जुलाई तय की थी, क्योंकि उसे ग्राहकों और सहकर्मियों के प्रति अपेक्षित गुणवत्ता प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए अधिक समय की आवश्यकता है।
आइकिया के इस स्टोर में 1,000 सीटों वाला एक रेस्टोरेंट भी होगा, जो आइकिया के दुनियाभर में फैले 400 से अधिक स्टोरों में सबसे बड़ा होगा। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार साल 2025 तक भारत में 25 स्टोर्स खोलने की योजना बनायी है। कंपनी ने कहा कि उसकी योजना देश के 40 शहरों में स्टोर शुरु करने की है। हैदराबाद के बाद मुंबई का स्टोर जून 2019 तक तैयार हो जाएगा और फिर उसके बाद बैंगलोर और गुड़गांव में स्टोर शुरु होंगे।
More From GoodReturns

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

एयरटेल का ₹299 वाला प्लान हुआ गायब? जानें अब कौन सा रिचार्ज है सबसे सस्ता और बेस्ट विकल्प



Click it and Unblock the Notifications