देशव्यापी ट्रांसपोर्ट स्ट्राइक का क्या कारण है आपको यहां पर बताएंगे।
अगर आप घर से निकलकर सार्वजनिक वाहन से जाने का सोच रहे हैं तो एक बार यह खबर जरुर पढ़ लीजिए क्योंकि आज से देशभर में ट्रक, बस और टैक्सियों का चक्का जाम है। आज ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट संगठन ने मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2017 को रद्द करने की मांग को लेकर बंद बुलाया है। इस बंद के चलते आम लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि मोटर व्हीकल संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है अब इसे राज्यसभा की मंजूरी का इंतजार है।
ये हैं मांगे
बता दें कि पिछले दिनों गाडि़यों के इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ा दिए गए थे, प्रदर्शनकारी इसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा ये लोग पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग भी कर रहे हैं। इस हड़ताल में BMC को छोड़कर बाकी ट्रेड यूनियन इस हड़ताल में हिस्सा ले रहे हैं।
हरियाणा का हाल
हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी आज हड़ताल पर हैं इन्होंने रोडवेज की 4000 से अधिक बसों का चक्का जाम कर दिया है। इस कारण से राज्य में बस सेवाएं भी ठप हो गई हैं और यात्री परेशान हो रहे हैं। हड़ताल के चलते सोमवार रात से ही बसों को बंद कर दिया गया है। रोडवेज कर्मचारी 700 प्रायवेट बस कांट्रैक्ट पर किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने के लिए राज्य सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं।
केरल की स्थिति
तो वहीं केरल के लोग भी ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की हड़ताल से परेशानी का सामना कर रहे हैं। केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन संयुक्त ट्रेड यूनियन कमेटी ने सड़क सुरक्षा और परिवहन विधेयक के खिलाफ आज 24 घंटे का आह्रान किया है। इससे लोगों को आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है।
कर्नाटक में ओला-उबर भी कर रहे हड़ताल का समर्थन
देशव्यापी हड़ताल के चलते एक ओर जहां कर्नाटक ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ने प्रदेशबंद का एलान किया है तो वहीं कॉर्पोरेशन की ओर से बैंगलुरु में होने वाले प्रदर्शन को टाल दिया गया है। इसके अलावा कर्नाटक में टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनियां जैसे की ओला, उबर ने भी इस बंद का समर्थन किया है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसें चलती नजर आ रही हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications