महिला सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जाने वाली इंदिरा नूई अब पेप्सीको का हिस्सा नहीं रहेंगी। जी हां पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई इस साल अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगी। करीब 24 साल बाद वह पेप्सीको अलव
महिला सशक्तिकरण का प्रतीक मानी जाने वाली इंदिरा नूई अब पेप्सीको का हिस्सा नहीं रहेंगी। जी हां पेप्सीको की सीईओ इंदिरा नूई इस साल अक्टूबर में अपना पद छोड़ देंगी। करीब 24 साल बाद वह पेप्सीको अलविदा कहेंगी। हालांकि, सीईओ पद से वह 12 साल बाद इस्तीफा देंगी। कंपनी में बतौर चीफ पॉलिसी ऑफिसर के तौर पर ज्चाइन करने वाली इंदिरा नूई सीइओ के पद से इस्तीफा देंगी। बता दें कि वह पेप्सीको में बतौर चेयरमैन बनी रहेंगी। पेप्सिको की प्रमुख इंदिरा नूई को ट्रंप प्रशासन के विशेषज्ञों की टीम में शामिल किया गया। नूई को ट्रंप प्रशासन में भी जगह मिली। वह इसमें शामिल होने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं। उन्हें दुनिया की शक्तिशाली महिलाओं में शुमार किया जाता है। इतना ही नहीं पेप्सीको के इतिहास में इंदिरा नूई पहली महिला सीईओ हैं।
मजबूत स्थिति में है पेप्सिको
नूयी ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा, मैं भारत में पली-बढ़ी और मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसी किसी असाधारण कंपनी की अगुआई करने का मौका मिलेगा। पोषणयुक्त उत्पाद बनाते हुए और सभी कम्युनिटीज की सेवा के साथ ही टिकाऊ प्रदर्शन करते हुए हम परफॉर्मैंस की फिलॉसफी के साथ आगे बढ़ते रहे। इसके माध्यम से हमने लोगों के जीवन को उम्मीद से ज्यादा प्रभावित किया। मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि लगातार ग्रोथ दर्ज करके आज पेप्सिको खासी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है, लेकिन उसके सुनहरे दिन आगे आने बाकी हैं।
लैगुर्ता को मिलेगी कमान
आपको बता दें कि उनकी जगह कंपनी के मौजूदा प्रेसिडेंट रैमोन लैगुर्ता लेंगे। जो कि अक्टूबर से इंदिरा नूई की जगह लेंगे। रैमॉन अभी तक कंपनी में प्रेजिडेंट की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पिछले साल ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई थी। लैगुर्ता 22 साल से पेप्सिको के साथ जुड़े हुए हैं और वह बीते साल सितंबर से कंपनी के प्रेसिडेंट बने हुए हैं। फिलहाल वह ग्लोबल ऑपरेशन, कॉरपोरेट स्ट्रैटजी, पब्लिक पॉलिसी और सरकार से जुड़े मामले देख रहे हैं। इससे पहले लैगुर्ता ने यूरोपियन और सब-सहारा अफ्रीका डिवीजंस में लीडरशिप पोजिशंस में भी सेवाएं दी हैं।
पेप्सिको के प्री-मार्केट स्टॉक प्राइस में गिरावट
कंपनी ने कहा कि नूयी की विदाई के अलावा पेप्सिको की सीनियर लीडरशिप टीम में कोई बदलाव नहीं होगा। इस घोषणा के बाद पेप्सिको के प्री-मार्केट स्टॉक प्राइस गिरावट दर्ज की
नूई ने की रैमॉन की तारीफ
इंदिरा नूई के मुताबिक, रैमॉन लगुआर्ता इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त व्यक्ति हैं। वह बेहद शानदार एक्जिक्यूटिव हैं और कारोबार को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में उनका बड़ा योगदान रहा है. उनमें ग्राहकों की पंसद की सही पहचान करने की क्षमता है। साथ ही मार्केट ट्रेंड की भी समक्ष है। रैमॉन पिछले कई वर्षों से कंपनी का एक अहम हिस्सा रहे हैं। नूई ने कहा मुझे पूरा भरोसा है वह पेप्सीको को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।
हर एक स्टेकहोल्डर के हित में काम
इंदिरा नूई ने एक बयान में कहा पेप्सीको को लीड करना बेहद सम्मान की बात है और मेरी जिन्दगी के लिए सबसे अहम भी है। पिछले 12 साल में हमने जो भी किया उस पर गर्व होता है। पिछले 12 साल में न सिर्फ शेयरधारकों बल्कि कंपनी के हर एक स्टेकहोल्डर के हित में काम करते हुए अपनी सेवाएं दीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications