दूरसंचार विभाग फेक न्यूज और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी पर अंकुश के लिए फेसबुक, वॉट्सएप्प, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया एप्पस को ब्लॉक करने के तरीकों पर विचार कर रहा है।
दूरसंचार विभाग फेक न्यूज और चाइल्ड पॉर्नोग्राफी पर अंकुश के लिए फेसबुक, वॉट्सएप्प, टेलीग्राम और इंस्टाग्राम जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया एप्पस को ब्लॉक करने के तरीकों पर विचार कर रहा है। उसने टेलीकॉम कंपनियों और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स से इसके लिए सुझाव मांगे हैं। वही इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग फेक न्यूज सहित इन मामलों पर दुनिया की बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों से भी बात करना चाहते है।
दूरसंचार विभाग ने यह पहल शुरू की
फेक न्यूज की वजह से हाल में मॉब लिंचिंग की कई घटनाएं हुई हैं और इन्हें लेकर सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आलोचना का भी सामना करना पड़ा है। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव को फेक न्यूज के जरिये प्रभावित करने की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं। इन सबके बीच दूरसंचार विभाग ने यह पहल शुरू की है। इस बारे में उसने 18 जुलाई को लिखे एक लेटर में कहा है, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप, टेलीग्राम जैसे मोबाइल ऐप्स को इंटरनेट पर कैसे ब्लॉक किया जा सकता है। आपसे इसके संभावित विकल्प बताने की गुजारिश की जाती है।
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69ए के तहत
बता दें कि लेटर भारती एयरटेल, रिलायंस जियो, वोडाफोन इंडिया, आइडिया सेल्युलर के अलावा टेलीकॉम और आईएसपी इंडस्ट्री से जुड़ी संस्थाओं को भेजा गया है। इन ऐप्स को अगर ब्लॉक किया जाता है तो वह इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट 69ए के तहत किया जाएगा। इस कानून में कंप्यूटर एप्लिकेशन के जरिये दी जा रही इंफॉर्मेशन को ब्लॉक करने के निर्देश अथॉरिटीज को दिए गए हैं। इंडस्ट्री से ऐसे मामलों में राय मांगने के लिए विभाग की तरफ से यह दूसरी चिट्ठी भेजी गई है। पता चला है कि डीओटी ने इसी तरह की एक चिट्ठी 28 जून को भी भेजी थी और उसके बाद 3 अगस्त को उसने रिमाइंडर भेजा था। अभी तक कंपनियों और इंडस्ट्री असोसिएशंस ने दूरसंचार विभाग की चिट्ठी का जवाब नहीं दिया है।
न्यूजपेपर एड के जरिये जागरूकता
सरकार हाल में फेसबुक के मालिकाला हक वाले वॉट्सएप्प को फेक न्यूज पर अंकुश के लिए कई लेटर लिख चुकी है। इसके बाद वॉट्सएप्प ने फॉरवर्ड्स की संख्या सीमित करने और न्यूजपेपर एड के जरिये जागरूकता बढ़ाने की कोशिश की है। हालांकि आईटी मिनिस्ट्री का मानना है कि ये काफी नहीं है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
