यहां पर आपको बताएंगे कि एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट में कितनी ब्याज दरें बढ़ा दी है।
एसबीआई बैंक द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर बढ़ाने और आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद अन्य बैंकों ने भी अपनी ब्याज दरों में भी बढ़ोत्तरी शुरु कर दी है। इस लिस्ट में सोमवार को एचडीएफसी बैंक भी अब शामिल हो गया है। जी हां HDFC ने बैंक ने विभिन्न परिपक्वता अवधि वाले एफडी की दरों में 0.60 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की दी है। आपको बता दें कि ये नई दरें 6 अगस्त से प्रभावी हो गई हैं।
बढ़ सकती है कर्ज की दर
पिछले सप्ताह की आरबीआई ने मौद्रिक नीति की मीटिंग में रेपो रेट को 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत किया था। तो वहीं एचडीएफसी बैंक की एफडी (FD) दरें बढ़ने के बाद अब कर्ज दरों में भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। बैंक ने 6 महीने से लेकर 5 साल तक की एफडी पर दरों में बढ़ोत्तरी की हे। जिसके तहत 6 से 9 महीने के परिपक्वता अवधि वाली एफडी पर अब 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा, जो पुरानी दरों से 0.40 प्रतिशत ज्यादा होगा।
कार्यकाल
यदि अन्य कार्यकाल की बात करें तो 9 महीने 3 दिन से लेकर 1 साल से कम टेन्योर वाली एफडी के लिए ब्याज दर में 0.6 प्रतिशत की, जबकि 1 साल की एफडी पर 0.4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। अब बैंक 1 साल की एफडी पर 7.25 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश करेगा। फिलहाल 2 साल 1 दिन से ज्यादा से लेकर 5 साल तक की एफडी पर ब्याज दरों को 0.1 प्रतिशत बढ़ाया गया है।
एसबीआई ने बढ़ायी थीं दरें
आपको बता दें कि इससे पहले एसबीआई ने 30 जुलाई से अपनी नई एफडी दरों को लागू किया था। जिसके तहत बैंक ने कुछ टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 0.05 से 0.6 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की थी। तो वहीं कुछ टेन्योर या कार्यकाल को घटाया भी गया था।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
