आयुष्‍मान भारत योजना के तहत मिलेंगे 10 हजार रोजगार के अवसर

केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना आयुष्‍मान भारत-राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (AB-NHPM) लागू होने से रोजगार के कम से कम 10 हजार अवसर पैदा होंगे।

केंद्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना आयुष्‍मान भारत-राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन (AB-NHPM) लागू होने से रोजगार के कम से कम 10 हजार अवसर पैदा होंगे। इस योजना का उद्देश्‍य 10 करोड़ गरीब परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए की सुरक्षा मुहैया कराना है। आयुष्‍मान योजना से संबंधित अधिकारियों के अनुसार योजना के तहत निजी और सरकारी दोनों अस्‍पतालों में 1 लाख आयुष्‍मान मित्रों को तैनात किया जाएगा जो कि स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों में आने वाले मरीजों को पैकेज का लाभ उठाने में सहायता प्रदान करेंगे।

Under Ayushman Yojana 10000 Job Opportunity Will Be Create

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने 1 लाख आयुषमान मित्रों की भर्ती के लिए कौशल विकास मंत्रालय के साथ एक समझौता किया है अधिकारी ने बताया कि सभी सूचीबद्ध अस्‍पताल में रोगियों की सहायता के लिए आयुष्‍मान मित्र होगा जो कि लाभार्थियों और अस्‍पताल के बीच समन्‍वय करेगा।

ये आयुष्‍मान मित्र डेस्‍क संचालित करेंगे और योजना में पंजीकृत करने एवं पात्रता की पुष्टि के लिए दस्‍तावेजों की जांच करेंगे। उन्‍होंने यह भी बताया कि योजना के तहत निजी और सरकारी अस्‍पतालों दोनों में करीब 1 लाख आयुष्‍मान मित्रों को तैनात किया जाएगा।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+