जल्द ही देशभर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल- डीजल भरवाने के लिए नकदी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं रहेगी। जी हां पेट्रोल पंपपर अंगूठा लगाते ही भुगतान हो जाएगा।
जल्द ही देशभर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल- डीजल भरवाने के लिए नकदी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड ले जाने की जरुरत नहीं रहेगी। जी हां पेट्रोल पंप पर अंगूठा लगाते ही भुगतान हो जाएगा। बता दें कि अगले दो माह में शुरु हो जाएगी। यह सब संभव होगा माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीनों के जरिये।
भोपाल के दो पेट्रोल पंपों में मशीनें इंस्टॉल
आईओसीएल इंडियन ऑयल कॉपरेरेशन ने इसके लिए ऑक्सीजन माइक्रो एजेंसी और आइडीएफसी बैंक के साथ करार किया है। मप्र के भोपाल के दो पेट्रोल पंपों में तो मशीनें इंस्टॉल भी हो गई हैं। बता दें कि डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट के तहत भोपाल को कैशलेस में नंबर वन बनाने के लिए बुधवार को स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सभी पेट्रोल पंपों सहित अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसमें आइओसीएल के वरिष्ठ प्रबंधक आजम मतीन ने बताया था कि भोपाल के पेट्रोल पंपों को आगामी दो माह में इस तरह की सर्विस के लिए तैयार कर लिया जाएगा।
माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन
माइक्रो एटीएम ऑक्सीजन मशीन एक तरह की प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन है, जो रिटेल नेटवर्क के जरिये पैसे ट्रांसफर करती है। वहीं यह मशीन डेबिट, क्रेडिट, क्यूआर कोड, भीम, आधार-पे और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआइ) की सेवा एक साथ उपलब्ध कराती है। इसके लिए मशीन में एक बार केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ेगी।
शुरुआत होगी सेल्फ सर्विस की
हम आपको इस बात से अवगत करापेट्रोलियम कंपनियां छह से आठ महीने में भोपाल में ऐसी मशीनें लगाने जा रही हैं, जो सेल्फ सर्विस वाली होंगी। इस मशीन से उपभोक्ता अपने वाहनों में सेल्फ सर्विस से पेट्रोल-डीजल भर सकेंगे और पेमेंट भी ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने विदेश से मशीनें मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
