220 अंकों के ऊपर सेंसेक्‍स, निफ्टी 11420 के पार

कारोबारी सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार की शानदार शुरुआत देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी हाई रिकॉर्ड पर ओपन हो रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 227 अंकों के पार 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 37783.52 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी भी 60 अंकों के पार 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 11421.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Nifty, Sensex Open At Record High

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 16299.33 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 16941.09 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

तो वहीं निफ्टी बैंक भी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 27865.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी के आईटी सेक्‍टर 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14715.40 के स्‍तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, एफएमसीजी, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर, ऑयल एण्‍ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टाइटन कंपनी, डॉ रेड्डीस लैब्‍स, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अदानी पोर्ट्स और यस बैंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचयूएल, भारती इंफ्राटेल और कोटक महिंद्रा गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 22553.96 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+