शेयर बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एचडीएफसी एएमसी का शेयर बाजार में लिस्ट हुआ।
शेयर बाजार में आज एक और शेयर की लिस्टिंग हुई है। एचडीएफसी एएमसी का शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। बीएससी पर एचडीएफसी एएमसी की लिस्टिंग 58 फीसदी प्रीमियम के साथ 1,739 रुपये पर हुई। वहीं एनएसई पर एचडीएफसी एएमसी का शेयर 56.93 फीसदी प्रीमियम पर 1726.25 के स्तर पर लिस्ट हुआ। लिस्टिंग के बाद का इश्यू प्राइस तय किया था।
83 गुना भरा आईपीओ
एचडीएफसी एएमसी का इश्यू 83 गुना भरा था। आईपीओ से कंपनी ने 2,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एचडीएफसी एएमसी के आईपीओ में 2.54 करोड़ शेयर बिके थे। इस इश्यू के बाद एचडीएफसी एएमसी में एचडीएफसी का हिस्सा 57.3 फीसदी से घटकर 53.2 फीसदी रह गया। वहीं स्टैंडर्ड लाइफ का हिस्सा 38.2 फीसदी से घटकर 30.2 फीसदी रह गया।
एंकर इन्वेस्टर्स को आवंटित किए थे 730 करोड़ के शेयर
एचडीएफसी म्युचुअल फंड ने मंगलवार को एंकर इन्वेस्टर्स को 730 करोड़ रुपए के शेयर आवंटित किए थे। एचडीएफसी एएमसी ने 1100 रुपए प्रति शेयर प्राइस बैंड पर एंकर इन्वेस्टर्स को शेयर आवंटित किए थे। एंकर इन्वेस्टर्स में कैपिटल, फिडेलिटी, ब्लैकरॉक और टेमसेक शामिल है।
3 लाख करोड़ रु है एएमयू
मार्च तक एचडीएफसी एएमसी के एसेट अंडर मैनेजमेंट 3 लाख करोड़ रुपए था। रिलायंस निप्पॉन लाइफ एएमसी के बाद इसे साल पूंजी बाजार में दस्तक देने वाली यह दूसरी एएमसी बन सकती है।
नॉमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्युरिटीज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, बोफा मेरिल लिंच, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, सीएलएसए इंडिया, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल होल्डिंग्स, जेएम फाइनेंशियल, जेपी मॉर्गन इंडिया, मॉर्गन स्टेनली इंडिया को इश्यू के प्रबंधन का जिम्मा सौंपा गया था। ये बुक रनिंग लीड मैनेजर्स थे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
