यहां पर आपको देना बैंक की पहली तिमाही में होने वाले घाटे के बारे में बताएंगे।
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में देना बैंक को 721.7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। फाइनेंशियल ईयर 2018 की पहली तिमाही में देना बैंक को 132.7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

जबकि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 10 प्रतिशत बढ़कर 742.7 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 675.1 करोड़ रुपए रही थी।
तो वहीं तिमाही दर तिमाही के आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए (NPA) 22 प्रतिशत से बढ़कर 22.7 प्रतिशत रहा है। तिमाही के आधार पर पहली तिमाही में देना बैंक का नेट NPA 11.95 प्रतिशत से घटकर 11.04 प्रतिशत रहा है।
इसके अलावा तिमाही दर तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 1,991.3 करोड़ रुपए से घटकर 1,118.8 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में प्रोविजनिंग 522.5 करोड़ रुपए रही थी।


Click it and Unblock the Notifications