जीएसटी कांउसिल की 29वीं बैठक आज होने वाली है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इसमें सीमेंट, एसी और बड़े टेलीविजन सेट पर माल एव सेवा कर (जीएसटी) की दरें कम होने की संभावना है
जीएसटी कांउसिल की 29वीं बैठक आज होने वाली है। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इसमें सीमेंट, एसी और बड़े टेलीविजन सेट पर माल एव सेवा कर (जीएसटी) की दरें कम होने की संभावना है। वहीं हम आपको इस बात की जानकारी दे कि बड़ा फैसला यह हो सकता है पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जिससे तेल की कीमतों में राहत मिलेगी। हालांकि बैठक से एक दिन पहले शुक्रवार को सुशील मोदी की अगुवाई वाले मंत्री स्तरीय समूह ने कैशबैक के माध्यम डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत रूपे कार्ड और भीम एप के जरिये डिजिटल भुगतान करने वालों को कैश बैक की सुविधा उपलब्ध होगी। मोदी ने यह भी कहा था कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी दायरे में लाने पर विचार चल रहा है।
कांग्रेसी विरासत कर का नाम दिया गया
वहीं केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने हाल में कहा था कि राजस्व बढ़ने पर आने वाले समय में सीमेंट, एसी और बड़े टेलीविजन सेट पर जीएसटी दरें कम होंगी। केवल विलासिता और अहितकर उत्पाद ही कर की सबसे ऊंची 28 प्रतिशत की दर के दायरे में रह जाएंगे। जेटली ने अपने फेसबुक पेज पर एक लेख में कहा था कि जीएसटी से पहले की कर प्रणाली में घरों में इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर सामान पर 31 प्रतिशत कर लगता था। उन्होंने उसे कांग्रेसी विरासत कर का नाम दिया है।
जीएसटी राशि का 20% कैशबैक
मंत्री समूह के कैशबैक के माध्यम डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव को मंजूरी के बाद ग्राहक अगर रूपे कार्ड या भीम यूपीआई का उपयोग कर भुगतान करते हैं, उन्हें कुल जीएसटी राशि का 20 प्रतिशत ‘कैशबैक'भी मिलेगा। इसकी अधिकतम सीमा 100 रुपये होगी। मंत्रियों के समूह की सिफारिशों को विचार के लिये आज जीएसटी परिषद के समक्ष रखा जाएगा।
बैठक के मुद्दे
- बिस्किट, चावल, बर्तन, चना, दलिया पर जीएसटी स्लैब घटाने पर फैसला सभंव।
- छोटे-मझोले कारोबारियों की जीएसटी रिटर्न फाइलिंग से जुड़ी परेशानियों के समाधान पर फैसला संभव।
- जीएसटी रजिस्ट्रेशन की सुविधा पैन इंडिया देने, सिंगल जीएसटी आईडी से पूरे देश में कारोबार करने, टर्नओवर की सीमा बढ़ाने और तिमाही रिटर्न पर हर माह टैक्स भरने से राहत अपील की सुविधा पर काउंसिल फैसला ले सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
