विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की सूची फॉर्च्यून 500 में से 7 भारतीयकंपनियां जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन इस रैंकिंग में कारोबार के हिसाब से भारतीय
विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों की सूची फॉर्च्यून 500 में से 7 भारतीयकंपनियां जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन इस रैंकिंग में कारोबार के हिसाब से भारतीय कंपनियों में सबसे ऊपर बनी हुई है। हम आपको बता दें कि फॉर्च्यून ने कहा है कि वालमार्ट वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं आईओसी का राजस्व पिछले एक साल में 23 प्रतिशत बढ़कर 65.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। कंपनी 2017 के 168वें स्थान से छलांग लगाकर इस साल 137वें स्थान पर पहुंच गई है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज भारतीय निजी कंपनी
हम आपको इस बात से रूबरू करवाना चाहेंगे की रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे बड़ी निजी भारतीय कंपनी बनी हुई है। वहीं इसने 62.3 अरब डॉलर राजस्व के साथ 148वां स्थान हासिल किया है। जबकि ये बात भी सच हैं कि पिछले साल कंपनी 203वें स्थान पर थी। अगर हम बात करें ओएनजीसी की तो 47.5 अरब डॉलर के साथ सूची में पुन: वापसी की है और 197वां स्थान सुरक्षित किया है। भारतीय स्टेट बैंक 47.5 अरब डॉलर राजस्व के साथ एक पायदान उछलकर 216वें स्थान पर है।
टाटा मोटर्स 232वें और भारत पेट्रोलियम कॉर्प 314वें स्थान पर
साथ ही साथ टाटा मोटर्स 232वें और भारत पेट्रोलियम कॉर्प 314वें स्थान पर रही हैं। राजेश एक्सपोर्ट्स 405वां स्थान हासिल की सूची की 7वीं भारतीय कंपनी रही है। रिलायंस देश में सबसे अधिक मुनाफा वाली कंपनी रही है और विश्व में मुनाफे के आधार पर 99वें स्थान पर है। शीर्ष 10 कंपनियों में चीन की तीन कंपनियों ने स्थान बनाया। स्टेट ग्रिड दूसरे, सिनोपेक ग्रुप तीसरे और चाइना नेशनल पेट्रोलियम कार्पोरेशन चौथे स्थान पर रही है।
मुकेश अंबानी और इंडिरा जयसिंह मुख्य सूची में
हम आपको बता दें कि फॉर्च्यून पत्रिका ने उद्योगपति मुकेश अंबानी और मानवाधिकार अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह को 2018 की विश्व की प्रमुख हस्तियों की सूची में शामिल किया है। पत्रिका ने 2018 के लिए विश्व के अग्रणी 50 लोगों की सूची जारी की। जिसमें एपल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ टिम कुक, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न और फुटबॉल कोच निक सबान समेत आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को भी शामिल किया गया है। हालांकि अंबानी के बारे में पत्रिका ने लिखा है कि उन्होंने मोबाइल डेटा को आम लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications