यहां पर आपको जुलाई महीने का जीएटी कलेक्शन बताएंगे।
1 जुलाई 2017 में पूरे देश में जीएसटी लागू किया गया था। इस बार जुलाई 2018 में कुल GST कलेक्शन 96,483 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। ये संख्या जून में हुए जीएसटी कलेक्शन से ज्यादा है। पिछले महीने सरकार ने जीएसटी से 95,610 करोड़ रुपए एकत्रित किए थे। कुल प्राप्ति में केंद्रीय GST 15,877 करोड़ रुपए, राज्य जीएसटी के तहत 22,293 करोड़ रुपए, एकीकृत जीएसटी में 49,951 करोड़ रुपए और उपकर में 8,362 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। तो वहीं 794 करोड़ रुपए आयात पर जुटाए गए।

जुलाई में हुआ जीएसटी कलेक्शन पिछले राजकोषीय वर्ष में औसत कलेक्शन 89,885 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि अप्रत्यक्ष कर के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार बताए जा रहे हैं।
जीएसटी लागू होने के एक साल पूरे होने पर वित्त सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि 1 लाख करोड़ का कलेक्शन करना कोई अनिवार्य नहीं है, लेकिन सरकार को उम्मीद है कि हर महीने जीएसटी का कलेक्शन 1 लाख करोड़ तक होगा।
बता दें कि नोटबंदी के बाद GST केंद्रीय सरकार का दूसरा सबसे बड़ा फैसला था। भारत जैसे जटिल संरचना वाले देश में जीएसटी ने टैक्स सिस्टम को एकीकृत करने का काम किया। जीएसटी ने करीब एक दर्जन से अधिक अप्रत्यक्ष करों की जगह ली है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications