यहां पर आपको आरबीआई की मौद्रिक नीति के स्टेटमेंट के बारे में बताएंगे जिसकी मीटिंग रिजर्व बैंक के द्वारा आयोजित की गई थी।
भारत के केंद्रीय बैंक ने आज दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार ब्याज दरों में वृद्धि की, जिससे ऋण ब्याज दरों में और वृद्धि की संभावनाएं बढ़ीं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आज रेपो दरों में वृद्धि की है। इन ब्याज दरों में वृद्धि से अब बैंकों से लोन प्राप्त करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है।

आरबीआई ने रेपो रेट 0.25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है। रेपो रेट वो रेट होता है जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है। तो वहीं रिवर्स रेपो रेट भी 0.25 प्रतिशत बढ़कर 6.25 प्रतिशत हो गया है। मौद्रिक नीति समिति ने कहा कि घरेलू स्तर पर महंगाई को लेकर अनिश्चितता का दौर है इसलिए आने वाले महीनों में इस पर करीब से नजर बनाए रखने की जरूरत है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2019 में जीडीपी ग्रोथ अनुमान को 7.4 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। आरबीआई के अनुसार अप्रैल-सितंबर में जीडीपी ग्रोथ 7.5-7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान है। तो वहीं, जुलाई-सितंबर के बीच महंगाई दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है। साथ ही अक्टूबर-मार्च के बीच महंगाई दर 4.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। आपको बता दें कि मॉनिटरी पॉलिसी की अगली बैठक 3-5 अक्टूबर को हो सकती है।
बता दें कि अक्टूबर 2013 के बाद पहली बार आरबीआई ने लगातार दो बार रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है। आपको बता दें कि आरबीआई जिस रेट पर बैंकों को शॉर्ट टर्म लोन देता है उसे रेपो रेट कहते हैं। रिवर्स रेपो रेट उस रेट को कहते हैं जिस पर कमर्शियल बैंक आरबीआई को लोन देते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications