रिलायंस जियो इंफोकॉम अप्रैल-जून तिमाही में रेवेन्यू मार्केट शेयर के लिहाज से देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन सकती है। वोडाफोन इंडिया को पीछे छोड़ेगी, जिसके सर्विस रेवेन्यू में 31 प्रतिशत की
रिलायंस जियो इंफोकॉम अप्रैल-जून तिमाही में रेवेन्यू मार्केट शेयर के लिहाज से देश की दूसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन सकती है। वोडाफोन इंडिया को पीछे छोड़ेगी, जिसके सर्विस रेवेन्यू में 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जियो कुमार मंगलम बिड़ला की आइडिया सेल्युलर के साथ मर्जर के आखिरी दौर में है। ब्रोकरेज फर्म सीएलएसएस का अनुमान है कि जियो का आरएमएस एवरेज रेवेन्यू पर यूजर मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन के चलते अप्रैल-जून के दौरान 3 प्रतिशत बढ़कर 23 प्रतिशत हो जायेगा।

हालांकि वोडाफोन इंडिया-आइडिया का मर्जर आखिरी दौर में है। इसके अगले महीने में पूरा होने की उम्मीद है। वहीं मर्जर के बाद बनने वाली कंपनी 37 पर्सेंट आरएमएस के साथ देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम फर्म बन जाएगी। हम आपको बता दें कि इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि मर्जर प्रोसेस को जल्द पूरा करने की जरूरत है क्योंकि दोनों कंपनियां प्राइस वॉर के चलते अपना यूजर बेस जियो के हाथों गंवा रही हैं। जियो ने मार्च तिमाही में आरएमएस के मोर्चे पर आइडिया पर बढ़त बना ली थी। वह वोडाफोन इंडिया के भी काफी करीब पहुंच गई थी, जिसने 21 प्रतिशत आरएमएस दर्ज किया था। मुकेश अंबानी की जियो अग्रेसिव प्राइसिंग स्ट्रैटिजी से प्रतिद्वंद्वियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। मार्च तिमाही में जियो का आरएमएस करीब 20 प्रतिशत था। वहीं ऐनालिस्ट्स का मानना है कि एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के लिए वित्तीय चुनौतियां बनी रहेंगी, क्योंकि जियो के टैरिफ बढ़ाने की संभावना नहीं है।
पिछले हफ्ते देश की सबसे नई टेलिकॉम कंपनी ने लगातार तीसरे क्वॉर्टर में मुनाफे में होने की खबर दी थी। कंपनी का मुनाफा अप्रैल-जून में 612 करोड़ रुपये पर हो गया था। वहीं, मार्केट लीडर एयरटेल को कंसॉलिडेटेड बेसिस पर 97.3 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ, जिसमें कंपनी के अफ्रीकी ऑपरेशन से वन-टाइम एक्सेप्शनल गेन भी शामिल है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
