संयुक्त अरब अमीरात के शहर दुबई में एक भारतीय ने 10 लाख डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। इतनी भारी राशि जीतने वाले का नाम संदीप मेनन है और वह ड्रॉ जीतने वाले 132वें भारतीय हैं।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर दुबई में एक भारतीय ने 10 लाख डॉलर यानी लगभग 7 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती है। खलीज टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार इतनी भारी राशि जीतने वाले का नाम संदीप मेनन है और वह ड्रॉ जीतने वाले 132वें भारतीय हैं। रिर्पोट्स के अनुसार संदीप कुवैत में रहते हैं। लॉटरी के ड्रॉ की घोषणा दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को की गई है। इसके अलावा इसी ड्रॉ में एक भारतीय ने लग्जरी कार भी इनाम के रूप में जीती है।

संदीप बोस नाम के इस भारतीय को बीएमडब्ल्यू कार मिली है। बोस के अलावा मिस्त्र के नागरिक होमास हुसैन सलमान ने भी लॉटरी में यही गाड़ी जीती है।
गौरतलब है कि इसे पहले भी कई भारतीय यूएई में इस तरह की भारी-भरकम राशि लॉटरी में जीत चुके हैं। हाल ही में यूएई में एक 30 साल के भारतीय ने 1.9 मिलियन डॉलर यानी लगभग 13 करोड़ रुपए की मासिक लॉटरी जीती थी। अप्रैल महीने में ही एक भारतीय ड्राइवर जॉन वर्गिस ने दुबई में 12 मिलियन दिरहम यानी लगभग 21 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।
वर्गिस केरल के रहने वाले हैं। तो वहीं केरल निवासी एक और शख्स ने जनवरी में भी लगभग 21 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
