रिर्पोट के अनुसार सरकार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोत्तरी करेगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे 300 रुपए तक बढ़ जाएगी। फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है।
सातवें वेतन आयोग को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। रिर्पोट के अनुसार सरकार फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोत्तरी करेगी। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक पे 300 रुपए तक बढ़ जाएगी। फिटमेंट फैक्टर 2.57 से बढ़ाकर 3 गुना किया जा सकता है। जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार सरकार फिटमेंट फैक्टर को 3 टाइम्स करती है तो इसका अर्थ है कि बेसिक पे 18 हजार रुपए से बढ़कर 21 हजार रुपए हो जाएगी। 7वें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों को 18 हजार रुपए बेसिक पे मिल रही है। इसे बढ़ाकर 26 हजार रुपए करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं यह भी उम्मीद है कि सरकार रिटायरमेंट उम्र बढ़ाकर 62 साल कर दे।
15 अगस्त के मौके पर हो सकते हैं फैसले
मोदी सरकार वेतन बढ़ाने की घोषणा कब करेगी, इसे लेकर अब भी संशय है। परन्तु रिर्पोट्स के अनुसार इसी माह सरकार कई घोषणाएं कर सकती है। यानि कि 15 अगस्त 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सातवें वेतन आयोग से जुड़े कई चीजों पर अपना फैसला सुना सकते हैं। तो वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि दिवाली तक यह फैसला आएगा।
मैट्रिक्स के आधार पर तय होती है सैलरी
जी न्यूज वेब पोर्टल ने अपनी रिर्पोट में आगे बताया कि मोदी सरकार प्रत्येक कर्मचारी की सैलरी एक समान करना चाहती है। इससे उनमें असंतोष की भावना खत्म होगी। बता दें कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर अब सैलरी या पेंशन पे मैट्रिक्स के आधार पर तय होती है। तो वहीं पहले पे बैंड के आधार पर सैलरी बनती थी। हालांकि पे बैंड और पे मैट्रिक्स की व्यवस्था पूरी तरह से लागू नहीं हो पायी है इस पर भी इस महीने के बाद से अमल होना शुरु हो सकता है। इससे जिन कर्मचारियों को 7वें वित्त आयोग की सिफारिशों का लाभ नहीं मिल पा रहा है वे इससे लाभान्वित होने लगेंगे।
महंगाई भत्ते के बढ़ने का भी इंतजार
तो वहीं सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी की घोषणा का भी इंतजार कर रहे हैं। जून महीने के सूचकांक के आंकड़े लगभग एक महीने बाद जारी होंगे। यह भी उम्मीद लोग लगा रहे हैं कि अगस्त की सैलरी के साथ बढ़े हुए डीए के साथ खाते में पहुंच जाए। इस बार महंगाई भत्ता दो फीसदी बढ़ने का अनुमान है। जून के इंडेक्ट के आंकड़े आने के बाद यह अगस्त के वेतन के साथ खाते में आएगा। इसके बाद राज्य सरकारें भी डीए में बढ़ोत्तरी की घोषणा करेगी।
2016 में 14 प्रतिशत बढ़ी थी वेतन
सन 2016 की शुरुआत में केंद्रीय कर्मियों के वेतन में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी सरकार ने की थी। हालांकि कर्मचारी इससे खुश नहीं थे। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की थी कि न्यूनतम वेतन और फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाया जाए। यह मांग 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों से इंतजार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications