कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार की बढ़त थम गई है। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले कई दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी हाई रिकॉर्ड पर चल रहे थे, तो वहीं आज गिरावट के साथ शुरुआत हुई है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 37426.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 11300.90 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 27795.50 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ आज कारोबार कर रहा है।
यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर आज खरीदारी का माहौल है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 16012.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 16564.91 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और बीएसई ऑयल एण्ड गैस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि बीएसई एफएमसीजी, मेटल और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, डॉ रेड्डीस लैब्स और एशियन पेंट्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में IDEA सेलुलर, एचपीसीएल, वेदांता और एचडीएफसी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई मार्केट में आज मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 22552.58 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग आज -0.55 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
