वित्त वर्ष 2017-18 के लिए पिछले सप्ताह तक भरे गए रिटर्न की संख्या दोगुनी होकर करीब 3 करोड़ हो गई है। तो वहीं टैक्स रिफंड में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है।
वित्त वर्ष 2017-18 के लिए पिछले सप्ताह तक भरे गए रिटर्न की संख्या दोगुनी होकर करीब 3 करोड़ हो गई है। तो वहीं टैक्स रिफंड में 80 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जिनकी कुल वैल्यू 65 लाख तक पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि गुरुवार 26 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2018 से बढ़ाकर 31 अगस्त 2018 कर दी गई है।

81 प्रतिशत ज्यादा क्लेम निपटाए गए
रिर्पोट के अनुसार पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले अब तक रिफंड के 81 प्रतिशत ज्यादा क्लेम निपटाए जा चुके हैं और इनकी संख्या 65 लाख पहुंच चुकी है। गुरुवार तक रिफंड के लिए 77,700 करोड़ रुपए की रकम मंजूर की गई है जो पिछले वर्ष के 57,551 करोड़ रुपए से 35 प्रतिशत ज्यादा है। रिटर्न प्रोसेसिंग की नई प्रणाली से सरकार और करदाताओं को मामलों के त्वरित निपटान में मदद मिली है। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि रिफंड को रोका नहीं जाए।
पिछली बार 1 करोड़ लोगों ने फाइल किया था रिटर्न
जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिकली फाइल्ड करीब 60 प्रतिशत रिटर्न की प्रोसेसिंग हो चुकी है। सरकार व्यक्तिगत करदाताओं की रिटर्न फाइलिंग बढ़ाना चाहती है और उसकी योजना इस वर्ष 1.25 करोड़ नई रिटर्न फाइलिंग करवाने की है। पिछले साल 1 करोड़ लोगों ने पहली बार आईटीआर फाइल किया था।
जुर्माने से बचने के लिए समय पर फाइल कर रहे रिटर्न
तो वहीं अधिकारियों का मानना है कि चूंकि इस बार से लेट फाइलिंग पर जुर्माने का प्रावधान कर दिया गया है, इसलिए लोगों में समयसीमा के अंदर रिटर्न फाइल करने की होड़ है। गुरुवार तक 3 करोड़ ई-रिटर्न्स फाइल किए गए थे जो पिछले सीजन में 26 जुलाई 2017 तक के 1.7 करोड़ फाइल किए गए रिटर्न से 82 प्रतिशत ज्यादा है।
More From GoodReturns

20 जुलाई को ITR फाइल किया था? आज खत्म हो रही है ई-वेरिफिकेशन की डेडलाइन, तुरंत निपटाएं काम

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications