यहां पर आपको एचडीएफसी की पहली तिमाही का मुनाफा बताएंगे।
एचडीएफसी का प्रॉफिट वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में 54 प्रतिशत बढ़ गया है। जिसमें कंपनी को 2190 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 1424 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। ब्याज आय और एसेट अंडर मैनेजमेंट में बेहतर ग्रोथ की वजह से कंपनी को उम्मीद से ज्यादा का प्रॉफिट हुआ है।

वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी का कुल ब्याज आय 41 प्रतिशत से बढ़कर 3532 करोड़ रुपए रहा है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी की कुल ब्याज आय 2505 करोड़ रुपए रही थी। पिछली तिमाही में ऑपरेशंस से आने वाले रेवेन्यू 19.6 प्रतिशत से बढ़कर 9884 करोड़ रुपए रहा है। साथ ही पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8260 करोड़ रुपए रहा है।
तो वहीं HDFC का एसेट अंडर मैनेजमेंट 18 प्रतिशत से बढ़कर 3.52 लाख करोड़ रुपए हो गया है। एचडीएफसी का ग्रॉस एनपीए 1.18 प्रतिशत जबकि नेट एनपीए 0.66 प्रतिशत रहा है। नॉन इंडिविजुअल ग्रॉस एनपीए बढ़कर 2.32 प्रतिशत रहा है। तो वहीं कुल ब्याज पर मार्जिन 3.5 प्रतिशत रहा है।
बात करें लोन बुक की तो कुल इन्डिविजुल लोन डिसबर्समेंट 17 प्रतिशत बढ़ा है। लोन का एवरेज साइज 26.7 लाख रुपए रहा है। लोन बुक की कुल ग्रोथ 18 प्रतिशत रही है। 30 जून 2018 को खत्म होने वाली तिमाही के दौरान कंपनी का लोन बुक 371988 करोड़ रुपए हो गया है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 313573 करोड़ रुपए था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
