यहां पर आपको बताएंगे कि एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर कितनी ब्याज दर बढ़ी दी है।
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज यानि की सोमवार को फिक्स्ड डिपॉजिट्स की ब्याज दरों में बदलाव किया है। भारतीय स्टेट बैंक ने जहां कुछ डिपॉजिट्स पर मिलने वाली ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है, तो वहीं कुछ की दरों में कटौती भी की है। आपको बता दें की बदली हुई ब्याज दरें सोमवार से लागू हो गई हैं।
1 करोड़ रुपए से कम के डिपॉजिट पर
यह जानकारी SBI ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर दी है। जिसके अनुसार 1 करोड़ रुपए से कम की डिपॉजिट्स पर मिलने वाली ब्याज दरों में 5 बेसिस प्वाइंट्स से लेकर 10 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोत्तरी की गई है। यह बढ़ोत्तरी 1 साल से 10 साल तक की डिपॉजिट्स के मामले में की गई है। अगर आपको नहीं पता है तो बता दें कि 1 बेसिस प्वाइंट 0.01 फीसदी के बराबर होता है।
इन ब्याज दरों पर कोई बदलाव नहीं
तो वहीं एसबीआई के डाटा के अनुसार 7 से 45 दिनों तक 46 से 179 दिन और 180 दिन से 210 दिनों तक की डिपॉजिट्स पर मिलने वाली ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा 211 दिन और 1 साल से कम समय के लिए खोली जाने वाली डिपॉजिट्स पर मिलने वाली ब्याज दर में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
सवा साल के लिए 6.7 फीसदी ब्याज
यदि आप 1 साल से लेकर 2 साल से कम समय के लिए एफडी खुलवा रहे हैं, तो पहले जहां आपको 6.65 फीसदी मिलता था, तो वहीं आज से आपको 6.7 फीसदी ब्याज मिलेगा। अगर आप दो साल या उससे ज्यादा लेकिन 3 साल से कम समय के लिए पैसे डिपॉजिट कर रहे हैं, तो आपको पहले जहां 6.65 फीसदी ब्याज मिलता था, अब आपको इन जमा राशि पर 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई बदलाव नहीं
इसके अलावा 3 साल से लेकर 5 साल से कम समय के लिए डिपॉजिट पर पहले के 6.7 के मुकाबले 6.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। 5 साल से लेकर 10 साल तक की डिपॉजिट पर आपको अब 6.85 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इस पर आपको पहले 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलता था। तो इसी तरह वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया गया है। ब्याज दरों में हुए इस बदलाव की जानकारी आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sbi.co.in/ से प्राप्त कर सकते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications