आपको यहां पर सोने और चांदी के सही दाम बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि आज दिल्ली में गोल्ड रेट्स क्या है, जयपुर में, पटना में और मुंबई में सोने के दाम यहां पर देख सकते हैं।
आज सोमवार को फिर से सोने और चांदी के दाम में कमी हुई है। वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों एवं स्थानीय आभूषण कारोबारियों की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 30 रुपए टूटकर 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। तो वहीं औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 25 रुपए के नुकसान से 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों के कमजोर रुख से बहुमूल्य धातुओं में गिरावट आई।
ग्लोबल स्तर पर भी गिरावट
अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती रही। केंद्रीय बैंक की बैठकों के नतीजे इसी सप्ताह आने हैं साथ ही अमेरिका के मुद्रास्फीति एवं रोजगार आंकड़े भी इसी सप्ताह आएंगे। ग्लोबल स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.28 प्रतिशत के नुकसान से 1,219.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.52 प्रतिशत के नुकसान से 15.39 डॉलर प्रति औंस रह गई। इसके अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं एवं हाजिर बाजार में फुटकर विक्रेताओं की मांग घटने से भी धारणा पर असर पड़ा।
देखें अपने शहर में सोने और चांदी का दाम
- नई दिल्ली सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- मुंबई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- लखनऊ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- जयपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चंडीगढ़ में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- पटना में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नासिक में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- नागपुर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बड़ौदा में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- कोलकाता सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- अहमदाबाद सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- बैंगलोर में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- चेन्नई में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
- हैदराबाद में सोने का दाम प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)
दिल्ली में सोने चांदी का दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30-30 रुपए के नुकसान से क्रमश: 30,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। शनिवार के कारोबार में सोना 40 रुपए चढ़ा था। गिन्नी के भाव 100 रुपए टूटकर 24,600 रुपए प्रति आठ ग्राम रह गए। इसी तरह चांदी हाजिर 25 रुपए के नुकसान से 39,200 रुपए एवं सप्ताहिक डिलीवरी 155 रुपए टूटकर 38,170 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। 24 बड़े शहरों में सोने का दाम
चांदी के दाम
चांदी सिक्का लिवाल 74,000 रुपए प्रति सैकड़ा एवं बिकवाल 75,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। रिजर्व बैंक की क्रेडिट पॉलिसी पर 3 दिन की बैठक चल रही है। इस बैठक में मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी नीतिगत दरों पर फैसला लेगी। सोने पर इसका असर भी पड़ सकता है। 24 बड़े शहरों में चांदी का दाम
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications