यूजर के डाटा की सुरक्षा के लिए डिजिटल इकोनॉमी की ग्रोथ पर बनी सरकारी समिति का कहना है कि जाति-धर्म, पासवर्ड, लैंगिक प्राथमिकता, आधार और टैक्स संबंधी जानकारी ये सब संवेदनशील व्यक्तिगत आंकड़ें हैं।
यूजर के डाटा की सुरक्षा के लिए डिजिटल इकोनॉमी की ग्रोथ पर बनी सरकारी समिति का कहना है कि जाति-धर्म, पासवर्ड, लैंगिक प्राथमिकता, आधार और टैक्स संबंधी जानकारी ये सब संवेदनशील व्यक्तिगत आंकड़ें हैं। समिति का कहना है कि यूजर की स्पष्ट सहमति के बिना इसका इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

जस्टिस बी एन श्रीकृष्ण की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने डाटा सुरक्षा कानून का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर 15 करोड़ रुपए से लेकर उनके अंतराष्ट्रीय कारोबार के कुल टर्नओवर का 4 प्रतिशत तक का जुर्माना लगाने का सुझाव दिया है।
कमेटी ने डाटा सुरक्षा कानून पर कहा कि यूजर को उसकी सहमति की जानकारी होनी चाहिए। सहमति साफ होनी चाहिए और सहमति को वापस लेने का भी यूजर के पास अधिकार होना चाहिए। आपको बता दें कि जस्टिस श्रीकृष्ण की यह रिर्पोट शुक्रवार को सूचना तकनीकि मंत्री रविशंकर प्रसाद को सौंप दी गई।
इस बारे में समिति का कहना है कि इंटरनेट के ग्राहकों को अपने डाटा तक पहुंचने का अधिकार होना चाहिए। कमेटी ने बिना जानकारी के डाटा में बदलाव किए जाने को लेकर भी चिंता जताई और ऐसा रोकने के लिए जरुरी सुझाव दिए हैं।
समिति ने कहा कि इंटरनेट ग्राहक और गूगल, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया साइट के इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अपना डाटा किसी भी वक्त हासिल करने का अधिकार होना चाहिए।
साथ ही समिति ने कहा है कि हर उपभोक्ता की व्यक्तिगत जानकारी इकठ्ठा करने और थर्ड पार्टी एप के जरिए यूजर के डाटा को जमा करने के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों का जिक्र किया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका के डाटा लीक मामले में कुछ इसी तरह की बातें सामने आयी थीं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
