खाफी दिनों से हो रही परेशानी से अब मिलेगा निजात, अब रेल टिकट लेना इतना भी मुश्किल नहीं। यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर पर घंटो कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है।
खाफी दिनों से हो रही परेशानी से अब मिलेगा निजात, अब रेल टिकट लेना इतना भी मुश्किल नहीं। यात्रियों को अनारक्षित टिकट के लिए अनारक्षित टिकट काउंटर पर घंटो कतार में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं है। अनारक्षित टिकट के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। खुशी की बात तो यह है कि उत्तर मध्य रेलवे ने अनारक्षित टिकटों की बुकिंग मोबाइल फोन के जरिये शुरू की है जो पूरे उत्तर मध्य रेलवे एनसीआर के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध है। एप को आप अपने गूगल प्ले स्टोर/ विंडो स्टोर/एप स्टोर अथवा आई फोन से डाउनलोड कर सकते है।
नि:शुल्क एप
रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) द्वारा भारतीय रेल के लिए डेवेलप किए गए इस एप की शुरुआत महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे एमसी चौहान ने की। हम आपको इस बात से अवगत करा दे कि यह नि:शुल्क एप्प है। एप्प डाउनलोड करने के बाद पेपरलेस मोबाइल टिकट की बुकिंग हेतु यात्रियो को अपना मोबाइल नंबर, निकटतम स्टेशन, ट्रेन प्रकार, श्रेणी, टिकट प्रकार, यात्रियो की संख्या एवं अक्सर चलाने वाले यात्रा मार्ग की जानकारी के साथ रजिस्टर करना होगा।
प्रत्येक रिचार्ज पर 5% का बोनस
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद उनका आर वॉलेट शून्य बैंलेंस के साथ स्वतः बन जाएगा। इस आर वॉलेट को यात्री यूटीएस काउंटर, वेब पोर्टल, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के जरिए रिचार्ज करा सकते हैं। प्रत्येक रिचार्ज पर 5% का बोनस आर वॉलेट मे जमा हो जाएगा, जैसे 100 रुपये के रिचार्ज पर आर वॉलेट में 105 रुपये जमा हो जाएगा। इस तरह मोबाइल एप्प के जरिए टिकट बुक करना केवल समय ही नहीं बल्कि धन की भी बचत है।
पेपरलेस यात्रा टिकट
इस मोबाइल एप्प के जरिये यात्री प्रिंटेबल अनारक्षित यात्रा पेपर टिकट बुक कर सकते है वहीं इसकी विशेषता यह है कि इसके द्वारा पेपरलेस यात्रा टिकट, सीजन टिकट और प्लेटफार्म टिकट भी बुक कर सकते है। मोबाइल फोन के जरिए पेपरलेस टिकट बुक करने के लिए यात्री को 'बुक टिकट' फिर नार्मल बुकिंग'के विकल्प में जाना होगा। उसके बाद यात्री को बुक एंड ट्रैवल का चयन कर प्रस्थान एवं गंतब्य स्टेशन का चयन करना होगा। भुगतान सुनिश्चित होने के पश्चात यात्री का टिकट बुक हो जाएगा यदि यह टिकट आर वॉलेट के जरिये बुक किया जाएगा।
टिकट एप में स्टोर
टिकट सफलतापूर्वक बुक होने के पश्चात यात्री इसे शो टिकट विकल्प में जाकर देख सकते है। पेपरलेस मोबाइल टिकट रद्द नहीं किया जा सकता है। बुक किया पेपरलेस टिकट एप में स्टोर रहता है और तो और इसे यात्री बिना इंटरनेट के भी देख सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
