सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपये की शुरूआत हल्की गिरावत के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 68.96 के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 68.96 क
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन रुपये की शुरूआत हल्की गिरावत के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 68.96 के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे टूटकर 68.96 के स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि रुपये की शुरूआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे की कमजोरी के साथ 68.96 के स्तर पर खुला था।
रुपये में सोमवार को भी हल्की कमजोरी देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे गिरकर 68.86 के स्तर पर बंद हुआ था।
रुपया 20 पैसे बढ़कर बंद
जब कि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपए में मजबूती देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की बढ़त के साथ 68.84 के स्तर बंद हुआ था। रुपए की शुरुआत भी हल्की बढ़त के साथ 3 पैसे बढ़कर 69.01 के स्तर पर हुई थी। वहीं, गुरुवार के कारोबार में रुपया 43 पैसे टूटकर 69.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स और निफ्टी उच्च स्तर पर कारोबार
वहीं हम आपको बता दे आज भी सेंसेक्स और निफ्टी उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। तो वहीं ग्लोबल मार्केट में भी खरीदारी का माहौल है। हालांकि, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 36854.13 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 11137.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
पेट्रोल की बात करें तो बुधवार को गिरते रुपये और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं हम आपको बता दे चारों महानगरों में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इंडियन ऑयल कंपनी के मुताबिक दिल्ली में पेट्रोल मंगलवार की कीमतों पर ही मिल रहा है। जबकि एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 76.23 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं। कोलकाता में 79.10, मुंबई में 83.68 और चेन्नई में 79.1818 रुपये प्रति लीटर कीमतें बनी हुई है। डीजल की बात करें तो दिल्ली में एक लीटर डीजल कि लिए आपको 67.79 रुपये, कोलकाता में 70.48, मुंबई 71.97 और चेन्नई में 71.59 रुपये प्रति लीटर चुकाने पड़ रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
