फार्चून मैग्जीन की सालाना रिर्पोट '40 अंडर 40' ने अपनी इस साल की रिर्पोट जारी कर दी है जिसमें 40 साल से कम उम्र के 40 प्रभावशाली और प्रेरणादायी कारोबारियों को शामिल किया है।
फार्चून मैग्जीन की सालाना रिर्पोट '40 अंडर 40' ने अपनी इस साल की रिर्पोट जारी कर दी है जिसमें 40 साल से कम उम्र के 40 प्रभावशाली और प्रेरणादायी कारोबारियों को शामिल किया है। इस लिस्ट में 4 भारतीयों का नाम है जिसमें से 3 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में पहले स्थान पर इंस्टाग्राम के को-फाउंडर केल्विन सिस्ट्रोम और और फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग पहले स्थान पर हैं। आपको यह भी बता दें कि पिछले साल जो लिस्ट आयी थे उसमें पांच भारतीय शामिल युवा शामिल थे।
दिव्या सूर्यदेवरा
फॉर्च्यून ने कहा कि अमेरिका के सबसे बड़े वाहन निर्माता, जनरल मोटर्स की मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) 39 वर्षीय दिव्या सूर्यदेवरा ने इतिहास बना दिया जब यह घोषणा की गई कि वह इस वर्ष के अंत में जीएम की पहली महिला सीएफओ बन जाएंगी, क्योंकि इससे ऑटो कंपनी और भी विशाल बनेगी। आपको बता दें कि फार्चून 500 कंपनी में ऐसी मात्र दो ही कंपनियां हैं जिनकी CFO महिलाएं हैं। इन्हें फार्चून की लिस्ट में 4 स्थान प्राप्त हुआ है।
अंजली सूद
Vimeo की 34 वर्षीय सीईओ अंजली सूद ने एक मार्केटिंग हेड के तौर पर 2014 में यह कंपनी ज्वाइन किया था और पिछले साल ही वो इसी कंपनी की सीईओ भी बन गईं। ये वीडियो निर्माण, वितरण और मुद्रीकरण के लिए क्लाउड-आधारित मंच के रूप में Vimeo पर छोटे से मध्यम आकार के व्यवसायों पर अपना मुख्य फोकस रखती हैं। इन्हें '40 अंडर 40' की लिस्ट में 14वां स्थान प्राप्त हुआ है।
बैजू भट्ट
33 साल के बैजू भट्ट को फार्चून की लिस्ट में 24वां स्थान प्राप्त हुआ है। ये एक सर्विस बेस्ड फाइनेंशियल कंपनी रॉबिनहुड के साथ काम करते हैं। इस साल इस कंपनी ने बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसी की भी ट्रेडिंग करना शुरु कर चुकी है।
अनु दुग्गल
39 वर्षीय दुग्गल ने महिला नेतृत्व वाली प्रौद्योगिकी कंपनियों में निवेश करने के लिए सीड-स्टेज उद्यम निधि के रूप में 2014 में महिला संस्थापक कोष लॉन्च किया। फॉर्च्यून ने कहा कि इन्होंने शुरुआत में पांच मिलियन डॉलर जुटवाए थे और इस साल मई तक, उन्होंने अपने दूसरे शुरुआती चरण के फंड के लिए $ 27 मिलियन पर बंद किए थे, जिसमें परोपकारी मेलिंडा गेट्स सहित सीमित भागीदार भी शामिल थे।
पहली बार, फॉर्च्यून ने सबसे प्रभावशाली, युवा सुपरस्टारों के "सप्लीमेंटरी ऑनर रोल" को भी इकट्ठा किया जो वित्त और प्रौद्योगिकी को अग्रणी स्तर पर व्यवसाय को बदल रहे हैं। इनमें भारतीय मूल के व्यक्ति भी शामिल हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
