कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन शेयर बाजार अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी उच्च स्तर पर चढ़कर बंद हुए थे और आज भी वह असर कायम चल रहा है। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 110.00 अंको पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 36828.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 34.10 अंको के पास 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 11118.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.6 फीसदी की उछाल के साथ 15487.62 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 15989.52 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक 0.2 फीसदी की उछाल के साथ 27073.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट भी अच्छे रिकॉर्ड के साथ कारोबार कर रहा है। आज एशियाई मार्केट में जापान का बाजार निक्केई 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 22531.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 1.49 फीसदी की बढ़त और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
तो वहीं बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल्स और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ग्रेसिम, IDEA सेलुलर, यूपीएल, अल्ट्रा टेक सीमेंट और हिंडाल्को बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में विप्रो, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और बजाज फाइन्सर्व गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
