कारोबारी सप्ताह के पहले दिन बाजार में बढ़त के आसार नजर आ रहे हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर आज खुले हैं। फिलहाल इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 36573.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई के 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 11042.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

यदि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां 0.7 फीसदी की उछाल के साथ 15313.48 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15771.75 के स्तर पर कारोबार दर्ज करा रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी हल्की बढ़त के साथ 0.04 फीसदी में 26884.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर -0.15 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी सेक्टर, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज के दिग्गज शेयरों की बात करें तो यूपीएल, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, एचपीसीएल और बजाज फाइनेंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में विप्रो, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक और सिपला गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
तो वहीं एशिएन मार्केट में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई इस समय -1.35 फीसदी की गिरावट के साथ 22391.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स -0.48 फीसदी की गिरावट दर्ज करा रहा है। आज सिर्फ हैंग सेंग में 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications