यहां पर आपको बताएंगे कि कैसे आप पेप्सी और कोको-कोला की इस्तेमाल की जा चुकी खाली बोतलों को बेचकर पैसा कमा सकते हैं।
अगर आप कोल्ड ड्रिंक पीने के शौकीन हैं तो अब से खाली बोतल कचरे के साथ ना फेंके, क्योंकि इन खाली बोतलों से भी अब आप कमाई कर सकते हैं। जी हां जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार कोल्ड ड्रिंक और मिनरल वाटर बनाने वाली कंपनियां अब अपनी प्लास्टिक बोतल को वापस लेने का बायबैक प्लान लेकर आयी हैं। इस प्लान के तहत कंपनियां ग्राहकों से सीधे प्लास्टिक बोतल खरीदेंगी। पेप्सीको, कोका कोला और बिस्लरी जैसी टॉप कोल्ड ड्रिंक्स कंपनियां अब अपनी प्लास्टिक की बोतलों को ग्राहक से खरीदेंगी।
बायबैक वैल्यू
रिर्पोट के अनुसार कंपनियों ने अपने बायबैक प्लान के हिसाब से काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए नई मैन्युफैक्चरिंग के दौरान प्लास्टिक की बोतलों पर बायबैक वैल्यू भी लिखना शुरु कर दी है। अब जब मार्केट में ऐसी बोतलें आपको मिलेंगी तो उन पर बायबैक की कीमत लिखी होगी। फिलहाल कपंनी ने यह साफ नहीं किया है कि कितने लीटर की बोतल पर कितना बायबैक होगा।
प्लास्टिक बैन के बाद लिया फैसला
जी न्यूज वेब पोर्टल ने अपनी रिर्पोट में आगे बताया कि पेप्सीको, कोका कोला और बिसलरी जैसी कंपनियों ने यह फैसला महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें प्लास्टिक को बैन किया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने पूरे राज्य में प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है। ऐसे में कंपनियों को अपना मार्केट बचाने के लिए नया प्लान राज्य सरकार को सौंप दिया है।
बायबैक वैल्यू के लिए मिलेगी छूट
सरकार ने कंपनियों को बोतलों की बायबैक वैल्यू तय करने को लेकर अपनी ओर से छूट दी है लेकिन ज्यादातर कंपनियों ने एक बोतल की कीमत 15 रुपए तक तय की है। फिलहाल, इंडस्ट्री के ही कुछ अधिकारियों का कहना है कि बायबैक सिस्टम फुलप्रूफ नहीं है और इससे और जटिलताएं पैदा हो सकती हैं।
ये कहना है प्रवक्ताओं का
इस पर बिस्लरी के चेयरमैन का कहना है कि प्लास्टिक को रीसाइकिल करने की व्यवस्था पहले से ही है अब हमें जरुरत इस बात की है कि इसे ज्यादा प्रभावी और संबंधित पक्षों के लिए लाभदायी बनाया जाए। जबकि पेप्सी के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी ने अब अपनी प्लास्टिक बोतलों की रीसाइकल वैल्यू 15 रुपए तय की है। महाराष्ट्र में बिकने वाली बोतलों पर यह बायबैक वैल्यू लिखी जा रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
