वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 4,601 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं जबकि वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 3,893.8 करोड़ रुपये रहा था
वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 18.2 फीसदी बढ़कर 4,601 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं जबकि वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 3,893.8 करोड़ रुपये रहा था। हम आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 15.4 फीसदी बढ़कर 10,813.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की ब्याज आय 9,370.7 करोड़ रुपये रही। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.3 फीसदी से बढ़कर 1.33 फीसदी पर रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 0.4 फीसदी से बढ़कर 0.41 फीसदी रहा।

वहीं अगर हम रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 8,607 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,538.6 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट एनपीए 2,601 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,907.1 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक की प्रोविजनिंग 1,541 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,629.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में प्रोविजनिंग 1,558.8 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.3 फीसदी से घटकर 4.2 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
