आज शनिवार 21 जुलाई को जीएसटी काउंसिल पर की 28वीं बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 30 से 40 सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की जा सकती है।
आज शनिवार 21 जुलाई को जीएसटी काउंसिल की 28वीं बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में 30 से 40 सामानों पर जीएसटी दरों में कटौती की जा सकती है। तो वहीं सीमेंट और पेंट पर GST घटाकर 18 फीसदी किए जाने के मुद्दे पर चर्चा होने की उम्मीद है जो कि इस समय 28 फीसदी है। इसके अलावा लीथियम आयन बैटरी पर टैक्स 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर भी फैसला हो सकता है। रिर्पोट के अनुसार हैंडीक्राफ्ट के 40 प्रोडक्ट, 32 सर्विस और 35 सामानों के दर में कटौती होगी।

साथ ही इस बैठक में रिटर्न को सरल बनाने, अपीटेल ट्रिव्यूनल बनाने और राज्यों की वित्तीय स्थिति पर भी चर्चा होगी। रिर्पोट के अनुसार इस बैठक के बाद आइसक्रीम मशीनरी, वॉटर कूलर और फ्यूल सेल पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत किया जा सकता है। तो वहीं हैण्डलूम पर जीएसटी दर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 फीसदी की जा सकती है।
बैठक में एटीएफ और नैचुरल गैस को जीएसटी के दायरे में शामिल किया जा सकता है। इस बैठक में काउंसिल 6 कमेटी की रिर्पोट पर चर्चा करेगी। इसके अलावा डिजिटल पेमेंट, चीनी सेस और रिवर्स चार्ज मैकेनिज्म पर भी चर्चा होगी। इस बैठक की अध्यक्षता वित्तमंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीयूष गोयल करेंगे। आपको बता दें कि जीएसटी लागू होने के 1 साल पूरे होने के बाद यह पहली बैठक है या कह सकते हैं जीएसटी काउंसिल की पहली सालगिरह है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
