सरकारी बैंकों के अब एटीएम में फ्रॉड की संभावना अधिक है। अगर हम देखे तो लगभग 25 फीसदी एटीएम ऐसे है, जिनमें आसानी से फॉड हो सकता है।
सरकारी बैंकों के अब एटीएम में फ्रॉड की संभावना अधिक है। अगर हम देखे तो लगभग 25 फीसदी एटीएम ऐसे है, जिनमें आसानी से फॉड हो सकता है। हम आपको इस बात से रूबरू करा दे कि संसद में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि लगभग 74 फीसदी कैश डिस्पेंसर्स में लगे साफ्टवेयर आउटडेट हो चुके है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि देश भर में लगे कुल एटीएम में 89 फीसदी सरकारी बैंको के हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि लोगों को एटीएम से पैसा निकालते वक्त सतर्कता बरतनी चाहिए। हम आपको बता दें कि शुक्रवार को संसद में दिए गए अपने जवाब में सरकार ने कहा कि सरकारी बैंकों के एटीएम में जो सॉफ्टवेयर चल रहे हैं, वे या तो आउटडेटेड हैं या अनसपोर्टेड। इन एटीएम में बेसिक सिक्योरिटी फीचर न होने के कारण फ्रॉड की पूरी आशंका रहती है। सरकार के मुताबिक जुलाई 2017 से लेकर जून 2018 के दौरान बैंकिंग लोकपाल के पास डेबिट और क्रेडिट कार्ड से संबंधित 25 हजार शिकायतें पहुंची।

वहीं इस बात की भी सूचना मिली है कि पिछले कुछ महीनों से एटीएम में बढ़ते फ्रॉड को देखते हुए रिजर्व बैंक ने एक एडवाइजरी जारी की थी। जिसके तहत ये कहा गया था कि सभी बैंक अपने एटीएम पर अपडेटेड सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें। इस पर सरकारी बैंकों में अभी काम शुरू नही हुआ है। आपको बता दें कि सरकार के मुताबिक, देश भर में लगे एटीएम में सबसे अधिक हिस्सेदारी सरकारी बैंकों की है। कुल एटीएम के मुकाबले 89 फीसदी सरकारी बैंकों द्वारा संचालित हैं। वहीं पिछले कुछ सालों से लगातार प्राइवेट बैंकों की हिस्सेदारी बढ़ रही है, बावजूद इसके अभी भी देश के बिजनेस में सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी 70 फीसदी से अधिक है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
