कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन शेयर बाजार की शुरुआत तो बढ़त के साथ हुई लेकिन बाद में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.07 प्रतिशत की बढ़त के 36398.01 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 10965.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.08 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 26859.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी आईटी सेक्टर -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार दर्ज करा रहा है।
बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली देखने को मिल रही है। इस समय बीएसई के मिडकैप इंडेक्स जहां -0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 15046.58 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप शेयर -1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 15629.40 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर, ऑयल एण्ड गैस, मेटल और बीएसई टेक भी गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ओएनजीसी, भारतीय एयरटेल, एचयूएल, एम एण्ड एम और टाइटन कंपनी बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती इंफ्राटेल, एचपीसीएल, हिंडाल्को, यूपीएल और बीपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
एशियाई मार्केट में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय स्ट्रेट्स टाइम्स जहां 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 3271.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ ही कारोबार कर रहा है जबकि आज जापान का बाजार निक्केई -0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
