अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने सोमवार को भारत का आर्थिक विकास दर अनुमान चालू वित्त वर्ष में 7.5 फीसदी से घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है।
एक ओर जहां भारतीय राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अनुमान लगा रहे हैं तो वहीं अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने सोमवार को भारत का आर्थिक विकास दर अनुमान चालू वित्त वर्ष में 7.5 फीसदी से घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। फिर भी भारत अब भी दुनिया की सबसे तीव्र विकास दर वाली अर्थव्यवस्थाओं में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। वर्ल्ड इकोनॉतिक आउटलुक (WEO) के ताजा आंकलन में इस साल अप्रैल में 0.1 फीसदी और 2019 में 0.3 फीसदी की कटौती की गई है।
विकास दर घटने का कारण
IMF के अनुसार तेल की ज्यादा कीमतें और सख्त मौद्रिक नीति इस कटौती की मुख्य वजहें हैं। आईएमएफ के अनुसंधान विभाग के निदेशक मौरी ऑब्स्टफेल्ड ने कहा है कि आपूर्ति बाधित होने और भू-राजनीतिक दबाव से तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण भारत जैसे आयातकों को नुकसान पहुंचा है।
वैश्विक आर्थिक विकास दर
IMF के मुख्यालय वॉशिंगटन में ताजा आकलन जारी करते हुए उन्होंने कहा कि हमने वैश्विक आर्थिक विकास दर इस साल और अगले साल के लिए 3.9 प्रतिशत पर जारी रखा है, लेकिन यह भी अनुमान है कि बदतर नतीजों का जोखिम निकटवर्ती अवधि में भी बढ़ गया है।
चीन की विकास दर स्थिर
आईएमएफ ने चीन की आर्थिक विकास दर इस साल 6.6 प्रतिशत और अगले साल 6.4 प्रतिशत पर स्थिर रखी है। तो वहीं इंटरनेशनल एजेंसी की रिर्पोट के अनुसार अमेरिका में आर्थिक विकास दर 2018 में 2.9 प्रतिशत और अगले साल 2.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। तो वहीं IMF का मानना है कि व्यापार को लेकर बढ़ते तनाव से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर जोखिम बना हुआ है।
2018 और 2019 के लिए अनुमान
इसके अलावा IMF ने इस साल और अगले साल वैश्विक वृद्धि दर 3.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। फिलहाल जर्मनी, फ्रांस और जापान के वृद्धि दर के अनुमान को कम किया गया है। इसमें कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष में अमेरिकी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत रहेगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
