जिसका इंतेजार बड़ी बेसब्री से था, आखिरकार वो घड़ी आ गयी। जी हां हम बात कर हैं अमेजन प्राइम डे सेल की। कामकाजी महिला हो या फिर कॉलेज गोईंग गर्ल्स या यूं कहे की हर उम्र के लोगों को ऑनलाइन शॉपिं
जिसका इंतेजार बड़ी बेसब्री से था, आखिरकार वो घड़ी आ गयी। जी हां हम बात कर हैं अमेजन प्राइम डे सेल की। कामकाजी महिला हो या फिर कॉलेज गोईंग गर्ल्स या यूं कहे की हर उम्र के लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद आता हैं।इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए बेहतरीन ऑफर है। अमेजन अपनी प्राइम डे सेल लेकर आई है। वहीं हम आपको बता दे की आज से शुरू होने वाली यह सेल सिर्फ 36 घंटों तक चलेगी।
17 देशों को मिली डील
इस सेल में स्मार्टफोन्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, फर्निचर के अलावा तमाम कैटगरी में बेहतरीन डील्स मिलेंगी। साइट में बताया जा रहा है कि कई उत्पादों पर 10 से लेकर 93 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। अमेजन प्राइम डे सेल भारत समेत दुनियाभर के 17 देशों में होगी। इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे डिस्काउंट, सेल में अगर स्मार्टफोन्स की बात करें तो वनप्लस 6, वीवो V9,सैमसंग गैलेक्सी नोट8, मोटो G6, हुवावे P20 प्रो पर शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
स्मार्टफोन पर 6 हजार रुपए की छूट
अमेजन की प्राइम डे सेल में ऑनर व्यू10 स्मार्टफोन पर 6 हजार रुपए की बड़ी छूट मिलेगी। इसके बाद इस फोन की कीमत 29,999 रुपए में होगी। ऑनर 7C का 32GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 12,999 की जगह 9,499 रुपए में मिलेगा। वहीं, 14,999 रुपए वाला 64GB वैरिएंट 11,499 रुपए में मिलेगा। ऑनर 7X के 32 GB वेरिएंट को 13,999 के बजाए डिस्काउंट में 11,999 रुपए में मिलेगा। वहीं, 64GB वेरिएंट को 16999 रुपए की जगह 13,999 रुपए में दिया जाएगा।
गैलक्सी नोट 8 पर 10 हजार की छूट
सैमसंग फोन पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अमेजन की ओर से बड़ी सोगात। सैमसंग के गैलक्सी नोट 8 पर 10000 रुपए की छूट मिलेगी। ऑफर में यह 55,900 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा अमेजॉन बाकी ब्रैंड्स जैसे एचपी, वनप्लस आदि पर भी भारी डिस्काउंट्स पेश करेगी। इसके अलावा fire TV स्टिक और अमेजन इको पर भी ऑफर्स मिल रहे हैं।
कैसे बने प्राइम मेंबर्स
यह सेल सिर्फ उन यूजर्स के लिए जो ऐमेज़ॉन के प्राइम मेंबर्स हैं। प्राइम मेंबर बनने के लिए 999 रुपये देने होते हैं और इसकी वैलिडिटी 1 साल तक होती है। अगर आप प्राइम मेंबर नहीं हैं, तो 1 महीने का ट्रायल लेकर इस सेल का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि अगर आप चाहें तो 129 रुपये में एक महीने तक का भी प्लान ले सकते है।
एचडीएफसी बैंक कस्टर्मस को मिलेगा कैशबैक
अमेजन ने एचडीएफसी के साथ करार किया है। यदि कोई ग्राहक एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करता है तब यूजर को 10 फीसद का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ अमेजन पे में बैलेंस लोड करने पर 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
